7300mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ OnePlus 15 कल होगा भारत में लॉन्च, जानें डिटेल

OnePlus 15 भारत में कल यानी 13 नवंबर, 2025 को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आएगा। इसमें नया कैमरा डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले और पहले से कहीं ज्यादा तेज प्रोसेसर मिलने वाला है। स्पेसिफिकेशंस देखकर कहा जा सकता है कि यह फोन कई प्रीमियम ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोन को कड़ी टक्कर देगा। आइए जानते हैं OnePlus 15 में क्या-क्या खास मिल सकता है।

OnePlus 15 का लॉन्च इवेंट कल शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। इस इवेंट को आप OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। फोन की बिक्री लॉन्च के तुरंत बाद शाम 8 बजे से Amazon India और OnePlus India की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में OnePlus 15 की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये से कम हो सकती है। माना जा रहा है कि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत करीब 72,999 रुपये होगी। तुलना के लिए बता दें, पिछला मॉडल OnePlus 13 को 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

OnePlus 15

OnePlus 15 का डिजाइन इस बार पूरी तरह बदला गया है। फोन में नया राउंड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो ब्रश्ड मेटल फिनिश और ग्लास बॉडी के साथ आता है। कर्व्ड एज और पतले बेजल इसे बेहद प्रीमियम लुक देते हैं। OnePlus ने वजन को भी संतुलित रखा है ताकि फोन हाथ में हल्का और कम्फर्टेबल महसूस हो। पीछे की ओर नया कैमरा आइलैंड फोन को अलग पहचान देता है। OnePlus 15 के डिजाइन को देखकर साफ है कि कंपनी ने इस बार लुक्स और यूजर हैंडलिंग दोनों पर फोकस किया है।

OnePlus 15 की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्क्रीन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है, जिससे तस्वीरें बेहद शार्प और कलर एक्यूरेट दिखेंगी। गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह डिस्प्ले फ्लैगशिप लेवल का विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है।

कंपनी ने इसमें Qualcomm का नया और सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया है। यह 3nm आर्किटेक्चर पर बना प्रोसेसर है, जो तेज परफॉर्मेंस, बेहतर एफिशिएंसी और एडवांस AI प्रोसेसिंग क्षमता प्रदान करता है। फोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिससे यह हैवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकेगा। फोन OxygenOS 16 पर रन करेगा, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें और भी स्मूद एनिमेशन और नए कस्टमाइजेशन फीचर्स दिए गए हैं। फोन में नया स्मार्ट बैटरी मॉड मैनेजमेंट, AI ट्रांसलेशन और नोटिफिकेशन प्रायोरिटी सिस्टम भी दिया गया है। OxygenOS 16 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह हल्का और फास्ट महसूस हो और यूजर को पूरी तरह स्मूद एक्सपीरियंस मिले।

OnePlus 15

कैमरा की बात करें, तो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए OnePlus 15 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा और तीनों 50MP सेंसर होंगे। इसमें एक प्राइमरी लेंस, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह कैमरा सेटअप बेहतर डिटेल्स, बेहतर डायनामिक रेंज और शार्प जूम के लिए तैयार किया गया है। फ्रंट में 50MP का कैमरा है जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी दोनों में प्रोफेशनल क्वालिटी देता है। वीडियो के लिए फोन 8K (30fps) और 4K (120fps) रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। हालांकि अब OnePlus की साझेदारी Hasselblad के साथ खत्म हो गई है, लेकिन कंपनी ने अपने खुद के एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग एल्गोरिद्म जोड़े हैं, जो नेचुरल कलर और कम रोशनी में बेहतर फोटो रिजल्ट देंगे। वहीं OnePlus ने इसमें नया Nightscape 6.0 मोड दिया है जो कम रोशनी में भी बेहतरीन डिटेल्स और कम नॉइज के साथ फोटो क्लिक करता है। वीडियो में HDR प्रोसेसिंग सपोर्ट मिलने से कंट्रास्ट और कलर ग्रेडिंग और बेहतर हो जाती है।

पावर के लिए OnePlus 15 में 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है। यह फोन 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है, जो फोन को कुछ ही मिनटों में चार्ज कर सकेंगे। इतनी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन इसे पूरे दिन के उपयोग के लिए बेहद भरोसेमंद बनाता है। कंपनी का कहना है कि फोन 20-25 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें बैटरी हेल्थ ऑप्टिमाइजर भी है, जो चार्जिंग पैटर्न के हिसाब से चार्जिंग स्पीड को एडजस्ट करता है ताकि बैटरी ज्यादा दिनों तक टिक सके।

फोन में Wi-Fi 7, 5G डुअल सिम सपोर्ट और नया G2 गेमिंग नेटवर्क चिप दिया गया है, जो ऑनलाइन गेमिंग के दौरान नेटवर्क को स्टेबल रखता है। इसके साथ Dolby Atmos वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और नए वाइब्रेशन मोटर से गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव और भी मजेदार हो जाता है। OnePlus 15 तीन कलर वैरियंट्स Absolute Black, Misty Purple और Sand Dune में लॉन्च होगा। ये कलर इसे एक प्रीमियम और यूनिक लुक देते हैं। लॉन्च के बाद यह Samsung Galaxy S26, Google Pixel 10 और iPhone 17 जैसे टॉप स्मार्टफोन्स से मुकाबला करेगा।