17 दिसंबर को लॉन्च होगा OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2, कंपनी ने किया कंफर्म

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15R और नए टैबलेट OnePlus Pad Go 2 के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया कि OnePlus 15R का ग्लोबल लॉन्च 17 दिसंबर, 2025 को होगा और यह भारत, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में उपलब्ध होगा। यह OnePlus 15 सीरीज का दूसरा फोन है। इसके साथ ही OnePlus Pad Go 2 भी पेश किया जाएगा। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वैरियंट हार्डवेयर के मामले में चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 से कुछ अलग हो सकता है।

कंपनी ने कंफर्म किया है कि OnePlus 15R को दो कलर ऑप्शन Charcoal Black और Mint Breeze में पेश किया जाएगा। Mint Breeze एक हल्का और फ्रेश ग्रीन शेड है, जबकि Charcoal Black क्लासिक और प्रीमियम फिनिश देता है। फोन का डिजाइन काफी अलग है, क्योंकि इसके रियर कैमरा डेको को बिल्कुल 45 डिग्री के एंगल पर टॉप लेफ्ट कॉर्नर से सेट किया गया है। फोन फ्लैट मेटल फ्रेम के साथ आएगा और इसे इंडस्ट्री की सबसे मजबूत रेटिंग IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलेगी।

भारतीय वैरियंट में कंपनी कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। लीक्स के अनुसार, भारत में OnePlus 15R Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा, जबकि Ace 6 में Snapdragon 8 Elite होने की उम्मीद है। यह बदलाव भारतीय यूजर्स के लिए बेहतर परफॉर्मेंस सेटअप की ओर इशारा करता है। कैमरा सेटअप में भी अंतर देखने को मिल सकता है। इंडियन मॉडल में 50 मेगापिक्सल के OIS प्राइमरी कैमरा के साथ एक और 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह टेलीफोटो होगा या अल्ट्रावाइड। भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 44,999 रुपये रहने की उम्मीद है।

OnePlus Pad Go 2

OnePlus ने इसके साथ अपना नया OnePlus Pad Go 2 भी पेश करेगा। यह टैबलेट मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स के लिए तैयार किया गया है और इसका डिजाइन काफी प्रीमियम है। इसे Shadow Black और Lavender Drift कलर में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि Shadow Black मॉडल कंपनी का पहला 5G सपोर्ट वाला टैबलेट होगा, जिससे यूजर्स को चलते-फिरते भी हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा मिल सकेगा। इसके साथ एक नया Pad Go 2 Stylo भी लॉन्च किया जाएगा, जो इस सीरीज का पहला इंटीग्रेटेड स्टायलस है। यह छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए नोट्स बनाने और डिजाइनिंग के काम को आसान बनाता है। OnePlus ने पुष्टि की है कि OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 का लॉन्च 17 दिसंबर को होगा।