30000 रुपये से कम के बजट में OnePlus 5G फोन, यहां देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन

OnePlus के पास इंडिया में 30,000 रुपये के अंदर कई शानदार 5G स्मार्टफोन है। इस रेंज में आप OnePlus Nord 4 5G, OnePlus Nord CE 4 5G, OnePlus Nord CE 4 Lite 5G, OnePlus Nord CE 3 Lite 5G, OnePlus Nord CE 3 5G, OnePlus Nord 3 5G जैसे फोन खरीद सकते हैं। ये वनप्लस 5G फोन हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं। ये डिवाइस गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिहाज से भी अच्छे हैं। इसके अलावा, OnePlus अपने स्मार्टफोन्स में फास्ट चार्जिंग, हाई-रिफ्रेश रेट और बेहतर कैमरा सेटअप जैसी सुविधाएं भी देता है। अगर आप 30000 रुपये से कम की प्राइस रेंज में OnePlus 5G फोन खरीदना चाहते हैं, तो हमने एक लिस्ट तैयार की है, जो आपको लिए यूजफुल हो सकता है।

OnePlus 5G मोबाइल फोन प्राइस लिस्ट इंडिया (2025)

वनप्लस 5जी फोन कीमत
OnePlus Nord 4 5G 29,999 रुपये (8GB+256GB)
OnePlus Nord CE 4 5G 21,738 रुपये (8GB+128GB)
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G 17,998 रुपये (8GB+128GB)
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G 16,064 रुपये (8GB+128GB)
OnePlus Nord CE 3 5G 19,990 रुपये (8GB+128GB)
OnePlus Nord 3 5G 24,999 रुपये (8GB+128GB)

OnePlus Nord 4 5G

OnePlus Nord 4 5G

वनप्लस नॉर्ड 4 5जी का यह फोन प्रीमियम परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसमें 6.74 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 1240×2772 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जिससे विजुअल्स काफी शार्प और क्लियर दिखते हैं। फोन में कंपनी ने Snapdragon 7+ Gen3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.8 GHz) दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ काफी स्मूद परफॉर्मेंस देता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जो बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें खींचता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है। यह Android v14 पर चलता है और आपको डुअल सिम, 5G, VoLTE, NFC, Wi-Fi, और IR Blaster जैसे फीचर्स मिलते हैं।

OnePlus Nord CE 4 5G

OnePlus Nord CE 4 5G

OnePlus Nord CE 4 5G फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प है। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 21,738 रुपये है। कंपनी ने इस फोन में Snapdragon 7 Gen3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.63 GHz) दिया गया है, जो बैलेंस्ड परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है, और एक्सटर्नल 1TB तक मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.7 इंच का 1080×2412 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 120Hz AMOLED डिस्प्ले है, जो कलर्स को ब्राइट और विविड बनाता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में आपको 5500mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। यह Android v14 पर चलता है और इसमें डुअल सिम, 5G, VoLTE, NFC, Wi-Fi आदि का सपोर्ट मिलता है।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G भी बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 695 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.2 GHz) दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज है, जिसे 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.67 इंच का 1080×2400 पिक्सल 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5500mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे फोन तेजी से चार्ज होता है। यह Android v14 पर चलता है और ड्यूल सिम, 5G और VoLTE को सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

अगर आप कम बजट में दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस चाहते हैं तो वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी बेस्ट है। इसमें Snapdragon 695 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.2 GHz) दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है और 1TB तक का एक्सपेंडेबल स्टोरेज दिया गया है। इसका 6.72 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है, जिससे बेहतरीन फोटोग्राफी की जा सकती है। 16MP का फ्रंट कैमरा शानदार सेल्फी क्लिक करता है। फोन में आपको 5000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह Android v13 पर चलता है।

OnePlus Nord CE 3 5G

OnePlus Nord CE 3 5G

OnePlus Nord CE 3 5G फोन में 6.7 इंच का 1080×2412 पिक्सल 120Hz AMOLED डिस्प्ले शानदार ब्राइटनेस और कलर एक्युरेसी प्रदान करता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन Snapdragon 782G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.7 GHz) के साथ आता है, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों में शानदार है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है और 1TB तक मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android v13 पर चलता है और इसमें डुअल सिम, 5G, VoLTE, NFC, Wi-Fi आदि का सपोर्ट मौजूद है।

OnePlus Nord 3 5G

OnePlus Nord 3 5G

अगर आप दमदार गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन चाहते हैं, तो OnePlus Nord 3 5G भी एक ऑप्शन हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9000 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (3.05 GHz) दिया गया है, जो बहुत ही पावरफुल चिपसेट है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। यह फोन 6.74 इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले (1240×2772 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ) के साथ बेहतरीन विजुअल्स देता है। कैमरा सेटअप में 50MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5000mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह Android v13 पर चलता है और डुअल सिम, 5G, VoLTE, NFC, Wi-Fi आदि के साथ आता है।

अगर आप OnePlus Nord सीरीज का 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कई विकल्प मौजूद हैं। अगर आपको हाई-परफॉर्मेंस और दमदार कैमरा चाहिए तो OnePlus Nord 4 5G बेस्ट रहेगा, जबकि बजट में बेहतरीन 5G फोन चाहिए तो OnePlus Nord CE 4 Lite 5G और OnePlus Nord CE 3 Lite 5G अच्छे विकल्प हैं।