Freedom Sale में OnePlus ने खोला डिस्काउंट का पिटारा, OnePlus 15, 13 और 15R पर हजारों रुपये का फायदा

Republic Day 2026 के मौके पर OnePlus ने अपनी Freedom Sale का ऐलान कर दिया है। यह सेल 16 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है और इसमें OnePlus अपने स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भारी छूट देने जा रहा है। इस बार कंपनी ने न सिर्फ नए OnePlus 15 सीरीज मॉडल्स बल्कि पुराने फ्लैगशिप और Nord सीरीज को भी ऑफर लिस्ट में शामिल किया है। Freedom Sale के तहत यूजर्स को सीधे प्राइस कट, इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और फ्री एक्सेसरी बंडल जैसे कई फायदे मिलेंगे। यह सेल Amazon, OnePlus.in, OnePlus Experience Stores के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स जैसे Croma, Reliance Digital, Vijay Sales आदि पर उपलब्ध होगी।

OnePlus 15

OnePlus 15 को भारत में ₹72,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। Freedom Sale के दौरान इस फोन पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹68,999 हो जाती है। इसके अलावा, कंपनी 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी दे रही है। खास बात यह है कि OnePlus 15 खरीदने पर OnePlus Nord Buds 3 फ्री दिए जा रहे हैं, जो इस डील की वैल्यू को और बढ़ा देता है।

oneplus 15r

OnePlus 15R

OnePlus 15R को 47,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Freedom Sale के दौरान 26 जनवरी 2026 तक इस फोन पर ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹44,999 हो जाती है। 26 जनवरी के बाद भी फोन डिस्काउंटेड कीमत पर मिलेगा, लेकिन तब इसकी प्रभावी कीमत ₹45,999 होगी।

OnePlus 13

Freedom Sale का सबसे बड़ा आकर्षण OnePlus 13 बनकर सामने आ रहा है। ₹69,999 में लॉन्च हुआ यह फ्लैगशिप फोन इस सेल में ₹8,000 के सीधे प्राइस कट और ₹4,000 के बैंक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा यानी इसकी प्रभावी कीमत घटकर ₹57,999 तक पहुंच जाएगी। फ्लैगशिप सेगमेंट में यह डील इसे एक बेहद मजबूत और वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बना देती है।

OnePlus 13R

OnePlus 13R को ₹42,999 में लॉन्च किया गया था। Freedom Sale के दौरान इस फोन पर ₹6,000 तक की कीमत में कटौती और ₹1,000 का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस कम कीमत में चाहते हैं।

OnePlus टैबलेट्स

Freedom Sale में टैबलेट खरीदने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। OnePlus Pad 2 पर ₹2,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹34,999 हो जाएगी। वहीं OnePlus Pad 3 पर ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है और 26 जनवरी तक खरीदने पर Stylo 2 फ्री मिलेगा। इसके अलावा, OnePlus Pad Go 2 पर ₹1,000 का प्राइस कट और ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जबकि OnePlus Pad Go और Pad Lite भी पहले से कम कीमत में उपलब्ध होंगे।

OnePlus ऑडियो प्रोडक्ट्स

ऑडियो सेगमेंट में OnePlus Buds 4 पर ₹700 का प्राइस कट और ₹300 का बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹4,999 हो जाती है। वहीं OnePlus Buds Pro 3 ₹9,999 में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, Nord Buds सीरीज और Bullets Wireless नेकबैंड्स पर भी छूट और नो-कॉस्ट EMI का फायदा दिया जा रहा है।

यदी आप Republic Day के आसपास OnePlus का स्मार्टफोन, टैबलेट या ऑडियो डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो OnePlus Freedom Sale 2026 एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। खासकर OnePlus 13 और OnePlus 15 पर मिल रहा भारी डिस्काउंट इस सेल को काफी खास बनाता है। सीमित समय के लिए उपलब्ध ये ऑफर्स जल्दी खत्म हो सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि सेल शुरू होते ही डील चेक कर ली जाए।