OnePlus का यह फोन मिल रहा 5700 रुपये तक सस्ता, 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा से है लैस

OnePlus Nord 4 5G पर फिर से बड़ा प्राइस कट मिलने लगा है। अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक है और आप एक प्रीमियम लुक, तेज परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। फोन फिलहाल Flipkart पर भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो जाती है।

OnePlus Nord 4 5G का 8जीबी रैम और 256जीबी वैरियंट 32,999 में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन Flipkart पर 27,299 में मिल रहा है यानी आपको यहां पर सीधे 5,700 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, Flipkart Axis और Flipkart SBI बैंक कार्ड से खरीदने पर लगभग 1,361 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। यदि आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना स्मार्टफोन है, तो आपको 22,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

OnePlus Nord 4 5G में 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और स्क्रॉलिंग व गेमिंग को स्मूद बनाता है। फोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस है, जो डे-टु-डे टास्क से लेकर गेमिंग तक अच्छी परफॉर्मेंस देता है। यह Android 14 पर चलता है और OnePlus के क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। फोन के साथ कंपनी 4 साल ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें, तो यह फोन 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिसमें 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो फोन को लगभग 23 मिनट में फुल चार्ज कर देती है। इसके अलावा, फोन में WiFi, GPS, Bluetooth जैसी सभी जरूरी कनेक्टिविटी मौजूद है।

यह फोन क्यों खरीदें, तो बता दें कि OnePlus Nord 4 5G उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो मिड-रेंज बजट में एक प्रीमियम लुक वाली और टिकाऊ बिल्ड क्वॉलिटी वाले फोन की तलाश कर रहे हैं। इसका मेटल बॉडी डिजइन, IP65 रेटिंग, तेज चार्जिंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी फोन बनाते हैं। कैमरा डे-लाइट कंडीशन में अच्छा काम करता है और बैटरी बैकअप भी काफी मजबूत है।

अगर आप एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन चाहते हैं, जिसमें प्रीमियम डिजाइन, बड़ा बैटरी बैकअप, सुपर-फास्ट चार्जिंग और क्लीन सॉफ्टवेयर मिले, तो OnePlus Nord 4 5G इस प्राइस ड्रॉप में एक शानदार डील है। लेकिन अगर कैमरा व वीडियो आपकी टॉप प्राथमिकता हैं, तो आप दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं।