7500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ OPPO Find X9 Series इंडिया में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

ओप्पो इंडिया (OPPO India) ने भारत में अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Find X9 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो मॉडल Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों फोन नई डिजाइन, टॉप-टियर MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, Hasselblad को-इंजीनियर्ड कैमरा सिस्टम, बड़ी बैटरी और नए ColorOS 16 के साथ आते हैं। बता दें कि OPPO इंडिया में लगातार प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और Find X9 Series इसी दिशा का एक और बड़ा कदम है। Find X9 के लिए कीमत 74,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Find X9 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये है। दोनों मॉडल 21 नवंबर, 2025 से सेल पर उपलब्ध होंगे।

कीमत और उपलब्धता

OPPO Find X9 Pro का 16GB + 512GB वैरियंट भारत में 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Find X9 दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है-12GB + 256GB, जिसकी कीमत 74,999 रुपये है और 16GB + 512GB मॉडल, जिसकी कीमत 84,999 रुपये है। दोनों फोन की सेल 21 नवंबर से शुरू होगी।

Find X9 Pro को OPPO e-store, Amazon, Flipkart और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा। वहीं Find X9 को OPPO e-store, Flipkart और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, कैमरा लवर्स के लिए OPPO ने Hasselblad Teleconverter Kit भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है और यह OPPO e-store पर खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने अपने नया TWS ईयरबड्स OPPO Enco Buds3 Pro+ भी पेश किए हैं। इनकी कीमत 2,099 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत 21 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक इन्हें 1,899 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

फर्स्ट सेल के दौरान OPPO Find X9 Series पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। ग्राहक SBI, HDFC Bank, Kotak Bank और IDFC First Bank के कार्ड से खरीदारी करने पर OPPO e-store, Amazon, Flipkart और रिटेलर्स पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं, साथ ही 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिलेगा। जो ग्राहक 20 नवंबर से पहले OPPO Find X9 Series की प्री-बुकिंग करते हैं, उन्हें 5,198 रुपये का लिमिटेड Black Gold Gift Box मुफ्त मिलेगा, जिसमें OPPO Enco Buds3 Pro+ और एक प्रीमियम फोन केस शामिल है।

OPPO Find X9 Series

डिजाइन और डिस्प्ले

Find X9 सीरीज को मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। दोनों फोनों में फ्लैट-एज फ्रेम और अल्ट्रा-थिन बेजल दिए गए हैं, जो पकड़ने में आरामदायक लगते हैं। Find X9 Pro दो कलर Silk White और Titanium Charcoal में उपलब्ध हैं। इस फोन की मोटाइ 8.25mm और वजन 224g वजन है। Find X9 थोड़ा हल्का और पतला है, जिसका वजन 203g और मोटाई 7.99mm है।

दोनों फोनों में AMOLED Infinite View डिस्प्ले मिलता है। Find X9 Pro में 6.78-इंच स्क्रीन है, जबकि Find X9 में 6.59-इंच स्क्रीन। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3600nits पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट है, जो दोनों मॉडलों को आउटडोर और लो-लाइट दोनों स्थितियों में आरामदायक बनाती है। साथ ही, Splash Touch टेक्नॉलॉजी है, जिसकी वजह से स्क्रीन को गीले हाथों से भी आसानी से चलाया जा सकता है।

OPPO Find X9 Series

कैमरा सिस्टम

OPPO ने इस बार कैमरा पर खास ध्यान दिया है। X9 Series Hasselblad Master Camera System के साथ आती है। Pro मॉडल में 200MP Hasselblad Telephoto Lens दिया गया है, जो 3x optical zoom और 120x digital zoom सपोर्ट करता है। Sony के नए सेंसर, OPPO के LUMO Image Engine और Real-Time Triple Exposure तकनीक की मदद से कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें मिल सकती है।

Find X9 मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। कंपनी का दावा है कि शानदार डिटेल और लो-लाइट परफॉर्मेंस प्रदान करता है। दोनों मॉडलों में True Colour Camera फीचर शामिल है, जो अलग-अलग लाइट में रियल कलर को कैप्चर करता है।

दोनों फोन 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। आप रिकॉर्डिंग के दौरान आसानी से कैमरा लेंस बदल सकते हैं, यहां तक कि फ्रंट और बैक कैमरा के बीच भी स्विच कर सकते हैं। Pro मॉडल का 200MP टेलीफोटो सेंसर स्लो-मोशन जूम शॉट्स को और भी डिटेल्ड बनाता है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

दोनों मॉडल नए MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर चलते हैं, जो TSMC की 3nm तकनीक पर बना है। नई CPU आर्किटेक्चर 32 प्रतिशत तेज परफॉर्मेंस और 55 प्रतिशत कम पावर कंजम्पशन देती है। Arm G1-Ultra GPU 33 प्रतिशत बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस प्रदान करता है। AI टास्क के लिए MediaTek NPU 990 शामिल है, जो AI एफिशिएंसी को और बढ़ाता है।

OPPO Find X9 Series

बैटरी और चार्जिंग

OPPO ने पहली बार सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक के साथ 7000mAh+ बैटरी क्षमता का उपयोग किया है। Find X9 में 7025mAh और Find X9 Pro में 7500mAh बैटरी दी गई है, जिससे दोनों फोन सामान्य उपयोग में दो दिन तक चल सकते हैं। साथ ही, दोनों फोन में 80W SUPERVOOC वायर चार्जिंग, 50W वायरलेस AIRVOOC और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

नया और स्मार्ट यूजर एक्सपीरियंस

ColorOS 16 नए AI फीचर्स के साथ आता है, जैसे- AI Portrait Glow, AI Mind Space, AI Recorder, AI Writer, AI Unblur आदि। Flux Home Screen, Seamless Animation और Luminous Rendering Engine UI को और स्मूद बनाते हैं। फोन Google Gemini AI के साथ भी इंटीग्रेटेड है।

OPPO Enco Buds3 Pro+

कंपनी ने OPPO Enco Buds3 Pro+ भी लॉन्च किया है। यह ऐसा TWS ईयरबड्स सेट है जो दमदार नॉइज कैंसिलेशन, बेहतरीन साउंड क्वालिटी और साफ-सुथरी कॉलिंग एक्सपीरियंस के साथ आता है। इसमें 32dB तक का नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है, जिससे बाहर की आवाज लगभग पूरी तरह कम हो जाती है और आपको बेहतर ऑडियो अनुभव मिलता है। Enco Master Equalizer की मदद से आपको डीप, थ्री-डायमेंशनल और डिटेल्ड साउंड मिलती है। इन ईयरबड्स में 43 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ मिलती है। यह Bluetooth 5.4 सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही, Dewdrop Design और IP55 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस इसे टिकाऊ और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

OPPO Find X9 Pro: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Find X9 Pro एक अल्ट्रा-प्रोफेशनल कैमरा सिस्टम और सबसे बड़ी 7500mAh बैटरी के साथ आता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो कैमरा-फोकस्ड, प्रीमियम और ऑल-राउंडर फ्लैगशिप की तलाश में हैं।

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच AMOLED Infinite View डिस्प्ले, 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, Corning Gorilla Glass Victus 2, IP66/IP68/IP69 रेटिंग
  • रियर कैमरा: 50MP Sony LYT828 (OIS), 50MP Ultra-Wide 5KJN5 (AutoFocus), 200MP Hasselblad Telephoto ISOCELL HP5, True Colour Camera
  • फ्रंट कैमरा: 50MP JN5 Sensor
  • AI फीचर्स: AI Portrait Glow, AI Mind Space, AI Recording, AI LinkBoost, AI Clarity Enhancer, AI Unblur, AI Reflection Remover, AI Studio, AI Summary, AI Speak, AI Writer, AI Document
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9500
  • रैम/स्टोरेज: 16GB रैम (+12GB expansion), 512GB UFS 4.1
  • बैटरी: 7500mAh silicon-carbon battery, 80W wired, 50W wireless, 10W reverse wireless
  • कनेक्टिविटी: Dual SIM, NFC, Bluetooth 6.0
  • कलर्स: Silk White, Titanium Charcoal
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: ColorOS 16 (Android 16), 5 साल OS अपडेट + 6 साल सिक्योरिटी अपडेट

OPPO Find X9: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Find X9 उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो फ्लैगशिप कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं, लेकिन थोड़ी कम कीमत में।

  • डिस्प्ले: 6.59-इंच AMOLED Infinite View डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Corning Gorilla Glass Victus 2, IP66/IP68/IP69 रेटिंग
  • रियर कैमरा: 50MP Sony LYT808 (OIS), 50MP Ultra-Wide JN5 (AutoFocus), 50MP 3X Telephoto Sony LYT600 (OIS), True Colour Camera
  • फ्रंट कैमरा: 32MP Sony IMX615
  • AI फीचर्स: AI Portrait Glow, AI Mind Space, AI Recording, AI LinkBoost, AI Clarity Enhancer, AI Unblur, AI Reflection Remover, AI Studio, AI Summary, AI Speak, AI Writer, AI Document
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9500
  •  रैम/स्टोरेज: 12GB/16GB रैम (+12GB expansion), 256GB/512GB UFS 4.1
  • बैटरी: 7025mAh silicon-carbon battery, 80W wired, 50W wireless, 10W reverse wireless
  • कनेक्टिविटी: Dual SIM, NFC, Bluetooth 5.4
  • कलर्स: Space Black, Titanium Grey
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: ColorOS 16 (Android 16), 5 साल OS अपडेट + 6 साल सिक्योरिटी अपडेट