
ओप्पो का Oppo Reno 13 5G अमेजन पर अच्छी डील के साथ उपलब्ध है। यह मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में एक दमदार विकल्प माना जाता है। यह फोन अपने डिजाइन, कैमरा क्वालिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए लोकप्रिय रहा है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 37,999 रुपये थी, लेकिन अब इसे 24,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। स्टाइलिश फोन या कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहतरीन डिवाइस की तलाश करने वालों के लिए यह डील काफी आकर्षक है।
Amazon पर Oppo Reno 13 5G (8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज) की कीमत घटकर 23,999 रुपये हो गई है यानी ग्राहकों को लगभग 14,000 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है। इसके अलावा, प्राइम मेंबर Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी करते हैं, तो फिर 750 रुपये तक कैश बैक मिलता है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहें, तो Amazon पर 22,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिससे कुल कीमत और कम हो सकती है।

Oppo Reno 13 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो यह फोन लेटेस्ट Android v15 पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर आर्किटेक्चर के साथ आता है। इसमें 3.35 GHz सिंगल कोर, 3.2 GHz ट्राई-कोर और 2.2 GHz क्वाड-कोर सेटअप मिलता है, जो इसे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल बनाता है। फोन 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.59 इंच का AMOLED कर्व्ड स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विजुअल्स प्रदान करता है। FHD+ रिजॉल्यूशन (1256×2760 px), Gorilla Glass प्रोटेक्शन और बेजल-लेस पंच-होल डिजाइन इसे देखने में और उपयोग में दोनों ही मामलों में बेहतरीन बनाता है।
कैमरा सेटअप भी बढ़िया है। पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (20x डिजिटल जूम के साथ), 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मोनो लेंस शामिल है। यह 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 50MP का हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ आता है।
फोन में 5600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। USB Type-C पोर्ट के साथ यह बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड दोनों ही मामलों में बेहतरीन है। Oppo Reno 13 5G में डुअल नैनो SIM सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी और 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स मिलते हैं। हालांकि यह स्टोरेज एक्सपेंडेबल नहीं है, लेकिन इतनी बड़ी कैपेसिटी अधिकांश जरूरतों को पूरा कर देती है। फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है, जो इसे और अधिक भरोसेमंद बनाता है।
Oppo Reno 13 क्यों खरीदें, तो आपको बता दें कि अभी भी यह प्रीमियम डिजाइन, बेहतर कैमरा रिजल्ट्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए एक विकल्प हो सकता है। इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जो इसे कंटेंट देखने और गेमिंग के लिए शानदार बनाते हैं। वहीं इसका 50MP का कैमरा सेटअप फोटोग्राफी और रील्स बनाने के लिए बढ़िया है। फोन में आपको 5,600mAh बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट है, जिसे बेहतर कहा जा सकता है। इसके साथ IP66/IP68/IP69 रेटिंग इस रेंज में काफी कम फोन देते हैं, जिससे फोन की टिकाऊपन बढ़ जाती है।


