Oppo Reno 15 Pro Series इंडिया में लॉन्च, इसमें है 200MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी और 80W चार्जिंग

ओप्पो (Oppo) ने भारत में अपनी नई Reno 15 सीरीज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत इस बार तीन स्मार्टफोन Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro और नया Oppo Reno 15 Pro Mini लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने इस बार कैमरा अपग्रेड, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन पर खास ध्यान दिया है। खास बात यह है कि Reno सीरीज में पहली बार एक कॉम्पैक्ट लेकिन फ्लैगशिप-लेवल Pro Mini मॉडल पेश किया गया है।

Oppo Reno 15 Series की कीमत और उपलब्धता की बात करें, तो भारत में Oppo Reno 15 की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके 12GB रैम वैरियंट की कीमत 48,999 रुपये और 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत 53,999 रुपये है।

Oppo Reno 15 Pro Mini की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 512GB स्टोरेज वाला वैरियंट 64,999 रुपये में मिलेगा। वहीं Oppo Reno 15 Pro की कीमत 67,999 रुपये से शुरू होकर 72,999 रुपये तक जाती है। तीनों स्मार्टफोन 13 जनवरी से Flipkart, Amazon और Oppo India की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Oppo Reno 15

Oppo Reno 15 में 6.59-इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 12GB रैम व 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और IP66, IP68 IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Oppo Reno 15 Pro

Oppo Reno 15 Pro में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K िल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें MediaTek Dimensity 8450 (3nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB और 16GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

फोन में 200MP का मेन कैमरा OIS के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 6,500mAh बैटरी, 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Oppo Reno 15 Pro Mini

Oppo Reno 15 Pro Mini उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 6.39-इंच का LTPO AMOLED 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

फोन में वही MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है, जो Pro मॉडल में मिलता है। इसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प है। कैमरा सेटअप भी Reno 15 Pro जैसा ही है, जिसमें 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। बैटरी 6,200mAh की है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।