Oppo Reno 15 Series 5G की पहली सेल आज से शुरू, Pad 5 और Enco Buds 3 Pro+ पर भी शानदार ऑफर्स

ओप्पो ने भारत में हाल ही में लॉन्च की गई Oppo Reno 15 Series 5G, Oppo Pad 5 और Oppo Enco Buds 3 Pro+ की बिक्री आज यानी 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी है। इन सभी प्रोडक्ट्स को 8 जनवरी को भारतीय बाजार में पेश किया गया था। Reno 15 सीरीज में तीन स्मार्टफोन Oppo Reno 15 5G, Oppo Reno 15 Pro 5G और Oppo Reno 15 Pro Mini 5G शामिल हैं। लॉन्च के साथ ही कंपनी इन डिवाइसेज पर कई आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है।

Oppo Reno 15 Series 5G की भारत में कीमत की बात करें, तो Oppo Reno 15 5G की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 48,999 रुपये है, जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल 53,999 रुपये में उपलब्ध है।

Oppo Reno 15 Pro 5G को 67,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं Reno 15 Pro Mini 5G की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। दोनों ही फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट में आते हैं।

ऑफर्स की बात करें, तो ग्राहकों को चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, 15 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प भी दिया जा रहा है। पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

Oppo Reno 15 Series 5G खरीदने पर कंपनी 180 दिनों की फ्री स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। इसके साथ ही हर Reno 15 Series स्मार्टफोन के साथ Oppo Enco Buds 3 Pro+ पर 50 प्रतिशत तक की छूट का कूपन भी दिया जा रहा है, जिससे TWS ईयरबड्स को कम कीमत में खरीदा जा सकता है Oppo Reno 15 Series 5G स्मार्टफोन्स को Flipkart, Amazon, Oppo India की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Oppo Pad 5 की कीमत भारत में 26,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसके Wi-Fi वैरियंट के लिए है। वहीं Wi-Fi और 5G सपोर्ट वाले वैरियंट की कीमत 32,999 रुपये है। यह टैबलेट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के सिंगल वैरियंट में आता है और Aurora Pink और Starlight Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

वहीं Oppo Enco Buds 3 Pro+ की कीमत 2,099 रुपये है। ये ईयरबड्स Midnight Black और Sonic Blue रंगों में उपलब्ध हैं और इन्हें Oppo e-store, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Oppo Reno 15 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.59-इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन को Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 12GB रैम व 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और IP66, IP68 व IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Oppo Reno 15 Pro में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें MediaTek Dimensity 8450 (3nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB और 16GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

फोन में 200MP का मेन कैमरा OIS के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 6,500mAh बैटरी, 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Oppo Reno 15C

वहीं Oppo Reno 15 Pro Mini उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 6.39-इंच का LTPO AMOLED 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

फोन में वही MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है, जो Pro मॉडल में मिलता है। इसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प है। कैमरा सेटअप भी Reno 15 Pro जैसा ही है, जिसमें 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। बैटरी 6,200mAh की है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।