
अमेजन OPPO Reno14 5G पर बड़ी छूट लेकर आया है। यदि आपको ओप्पो का यह फोन खरीदना है, तो इस समय आपको 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि यह मॉडल अपने Pro वैरियंट की तुलना में थोड़ा कॉम्पैक्ट और हल्का है, लेकिन डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा परफॉर्मेंस में यह प्रीमियम फील देता है। कंपनी ने इसमें थोड़ा हल्का चिपसेट और छोटा अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह फोन काफी स्मूद परफॉर्म करता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। वहीं 6.59-इंच LTPS OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ स्क्रीन क्वालिटी भी शानदार मिलती है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले बैंक ऑफर की डिटेलः
OPPO Reno14 5G के 8जीबी रैम और 256जीबी वैरियंट को 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन अभी अमेजन पर इसी प्राइस के साथ लिस्टेड है। लेकिन बैंक ऑफर के जरिए आप 3000 रुपये का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि अमेजन Black Friday सेल में Oppo Reno14 पर SBI, HDFC और Bank of Baroda कार्ड्स पर फ्लैट 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर नॉन-EMI और EMI दोनों तरह की ट्रांजैक्शंस पर ऑफर लागू है। इसके बाद कीमत गिर कर 36,999 रुपये रह जाती है। No Cost EMI विकल्प भी उपलब्ध है, जिसमें खरीदारों को 1,800 रुपये तक की ब्याज बचत मिल सकती है। Amazon Pay ICICI कार्ड यूजर्स को कैशबैक बेनिफिट भी मिलता है, जो 1,199 रुपये है। इसके अलावा, आप एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर 37,999 रुपये तक है। हालांकि यह आपके एक्सचेंज किए जाने वाले फोन की स्थिति पर भी निर्भर करता है।

OPPO Reno14 5G स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें, तो फोन 6.59-इंच LTPS OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए पर्याप्त पावर देता है। वहीं कैमरा की बात करें, तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस है, जो 3.5x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम के साथ आता है। वहीं फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसमें 256GB/512GB स्टोरेज और eSIM सपोर्ट भी है। बैटरी पर नजर डालें, तो फोन में 6,000mAh की बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट है, जो इसे पूरे दिन चलने में सक्षम बनाते हैं।
फोन क्यों खरीदें, तो बता दें कि OPPO Reno14 उन यूजर्स के लिए ज्यादा उपयुक्त है, जो स्टाइलिश, हल्का और प्रीमियम फील वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इसका 50MP कैमरा सेटअप डे-लाइट फोटोग्राफी में बेहतरीन रिजल्ट देता है, जबकि 80W चार्जिंग और 6,000mAh बैटरी इसे लंबे उपयोग के लिए भरोसेमंद बनाते हैं। 120Hz OLED डिस्प्ले की वजह से कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस भी शानदार मिलता है। इसके अलावा, सेल में मिलने वाले बैंक ऑफर्स इसे और ज्यादा अफोर्डेबल बनाते हैं।


