
शाओमी (Xiaomi) के सब-ब्रांड POCO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन POCO M8 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। हालांकि POCO M8 और POCO M8 Pro को ग्लोबल मार्केट में आज पेश किया जाना है, लेकिन फिलहाल भारत में सिर्फ POCO M8 5G की ही एंट्री हुई है। यह फोन प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करता है।
POCO M8 5G को Carbon Black, Glacial Blue और Frost Silver कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। इसकी पहली सेल 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। कीमत की बात करें, तो…
- 6GB + 128GB: ₹21,999
- 8GB + 128GB: ₹22,999
- 8GB + 256GB: ₹24,999
लॉन्च ऑफर के तहत ICICI Bank कार्ड पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट या 6 महीने की No Cost EMI का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, इंट्रोडक्टरी ऑफर में बेस वैरियंट को सिर्फ ₹15,999 में 12 घंटे के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जो 13 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

POCO M8 5G में 6.77 इंच का 3D Curved AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गैमट और 68.7 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है, जिससे कलर्स ज्यादा रिच और वाइब्रेंट नजर आते हैं। आंखों की सेफ्टी के लिए फोन में TÜV Low Blue Light, Flicker-Free और Circadian सर्टिफिकेशन मिलते हैं। इसके अलावा, 3840Hz PWM डिमिंग और DC डिमिंग सपोर्ट भी मौजूद है। डिजाइन की बात करें, तो फोन सिर्फ 7.35mm पतला है और इसका वजन 178 ग्राम है, जो इसे हाथ में काफी प्रीमियम फील देता है।
फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसका AnTuTu स्कोर 8.25 लाख से ज्यादा बताया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले जेनरेशन की तुलना में करीब 83% बेहतर परफॉर्मेंस देता है। POCO M8 5G में 8GB फिजिकल रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है यानी कुल मिलाकर 16GB तक RAM एक्सपीरियंस। स्टोरेज के लिए 256GB तक इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है और इसमें Google Gemini व Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने 4 मेजर Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।
POCO M8 5G में 50MP का Dual AI रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें Light Fusion 400 सेंसर, 2x इन-सेंसर जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो AI पोर्ट्रेट एन्हांसमेंट और ऑटो पोर्ट्रेट डिटेक्शन सपोर्ट करता है। कैमरा फीचर्स में Live Photo, Retro Film Mode, AI Magic Eraser Pro, AI Sky Replacement और Reflection Removal जैसे एडवांस AI टूल्स शामिल हैं।
फोन में 5520mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 1.6 दिन तक का बैकअप दे सकती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन सिर्फ 28 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा, 18W रिवर्स चार्जिंग, Battery Health 4.0 और TÜV सर्टिफाइड 5 साल की बैटरी ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।
POCO M8 5G में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos, Hi-Res Audio और 300% वॉल्यूम बूस्ट सपोर्ट करते हैं। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन में IP66 रेटिंग, Wet Touch 2.0, SGS MIL-STD-810 सर्टिफिकेशन और 1.7 मीटर तक ड्रॉप रेसिस्टेंस दिया गया है।


