
Realme ने बजट 5G सेगमेंट को एक बार फिर चुनौती देते हुए भारत में नया Realme C85 5G पेश किया है। फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो भारी-भरकम बैटरी, तेज डिस्प्ले, स्मूद मल्टीटास्किंग और ड्यूरेबल डिजाइन की तलाश में होते हैं, लेकिन बजट भी किफायती रखना चाहते हैं। Realme C85 5G की सबसे बड़ी यूएसपी है इसकी 7,000mAh बैटरी, जो इस प्राइस रेंज में बेहद खास है। इसके साथ 144Hz डिस्प्ले, IP69 रेटिंग और Dimensity 6300 5G चिपसेट इस फोन को काफी दमदार बनाते हैं। डिवाइस दिसंबर की शुरुआत से ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं फोन के प्राइस और फीचर की पूरी डिटेलः
Realme C85 5G की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल मिलता है। वहीं 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला टॉप वैरियंट 16,499 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी इस डिवाइस को दो आकर्षक कलर Parrot Purple और Peacock Green में पेश किया है। फोन 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme की ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शुरुआती सेल में बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी मिलने की उम्मीद है, जिससे इसकी खरीद और सस्ती हो सकती है।

Realme C85 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.8 इंच का बड़ा LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz का अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ ही, यह 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, Corning Glass प्रोटेक्शन और 100% sRGB और 83% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है।
फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट मौजूद है, जो इस सेगमेंट में काफी स्थिर और ड्रेनेज-इफिशिएंट परफॉर्मेंस देता है। Realme ने इसमें 6GB तक रैम और 12GB अतिरिक्त Dynamic RAM का विकल्प दिया है, जिससे फोन भारी ऐप्स भी आसानी से संभाल लेता है। कंपनी के अनुसार, Realme C85 5G एक साथ 17 ऐप्स रन करने की क्षमता रखता है, जो मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में 5,300 sq mm का बड़ा वाष्प चैम्बर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान डिवाइस को ठंडा रखता है।
कैमरा की बात करें, तो Realme C85 5G में Sony IMX852 का 50MP मेन सेंसर मिलता है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया उपयोग और वीडियो कॉलिंग के लिए काफी अच्छा है।

यह फोन न सिर्फ दिखने में मॉडर्न है, बल्कि इसकी मजबूती भी काबिल-ए-तारीफ है। Realme ने इसे IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया है। इसका मतलब यह फोन डस्टप्रूफ, वाटरप्रूफ और हाई-प्रेशर वाटर जेट से भी सुरक्षित है। Realme का दावा है कि यह डिवाइस 6 मीटर गहराई तक 30 मिनट तक पानी में रह सकता है। इसके अलावा, इसमें मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी है, जिससे यह 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है।
फोन में 7,000mAh बड़ी बैटरी है , जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Realme का दावा है कि यह बैटरी 22 घंटे वीडियो देखने, 50 घंटे कॉलिंग और 145 घंटे तक लगातार म्यूजिक सुनने की क्षमता रखती है। इसके बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.38mm और वजन 215 ग्राम है, जो इतनी बड़ी बैटरी के हिसाब से काफी संतुलित है।
कनेक्टिविटी में 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.3, USB Type-C, Wi-Fi और GPS के सभी प्रमुख ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम जैसे GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou शामिल हैं। सेंसर सेट में प्रॉक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट, कलर टेम्परेचर सेंसर, जाइरोस्कोप, ई-कंपास आदि मौजूद हैं।


