
रियलमी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी जीटी8 प्रो (Realme GT 8 Pro) को भारतीय बाजार में 20 नवंबर, 2025 को लॉन्च करेगी। इस लॉन्च से पहले Realme GT 7 Pro की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर करीब 15,000 रुपये कम की कीमत में उपलब्ध है और इस फोन को आप 45 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कहां मिल रहा है यह ऑफर और आप कितने में खरीद सकते हैं यह फोन?

Realme GT 7 Pro को भारत में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन फोन का Mars Orange कलर वैरियंट (12GB रैम + 256GB स्टोरेज) फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 44,999 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि फोन के साथ कोई बड़ा बैंक ऑफर फिलहाल नहीं है, लेकिन आपके पास Axis Bank Flipkart Debit Card है, तो फिर 750 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराने स्मार्टफोन के बदले 33,300 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, EMI 1,583 प्रति माह से शुरू हो रही है। इस तरह, अगर आप बैंक और एक्सचेंज दोनों ऑफर्स का इस्तेमाल करते हैं, तो फोन को और कम कीमत में खरीद सकते हैं।

अब अगर आप अमेजन पर देखें, तो फोन का यही कलर वैरियंट 47,399 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन यहां पर आपके लिए बैंक ऑफर मौजूद हैं। Federal Bank Credit Card से EMI पर फोन की खरीदारी करते हैं, तो 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मौजूद है। वहीं अलग-अलग बैंक भी ईएमआई पर खरीदारी करने पर 750 रुपये से 1000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। आप प्राइम मेंबर हैं और Amazon Pay ICICI Bank credit card से फोन को बाय करते हैं, तो 5 प्रतिशत यानी 1421 रुपये तक कैशबैक मिलता है।
Realme GT 7 Pro स्पेसिफिकेशंस के बात करें, तो इसमें 6.78-इंच 1.5K LTPO OLED Plus 3D डिस्प्ले दी गई है, जो बेहद पतले बेजल्स और 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह स्क्रीन न सिर्फ शार्प है, बल्कि HDR और हाई कलर एक्युरेसी सपोर्ट करती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है, यानी बेहतर परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी मिलती है। इसके अलावा, यह फोन 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें, तो फोन में 5800mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 20 मिनट में 0 से 100% चार्ज हो सकता है। कैमरा के मामले में यह फोन भी काफी दमदार है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का मेन लेंस (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल और 120x सुपर जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

अगर आप सोच रहे हैं कि Realme GT 7 Pro खरीदना सही रहेगा या नहीं, तो बता दें कि अगर आप एक फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन चाहते हैं लेकिन iPhone या Samsung की भारी कीमत से बचना चाहते हैं, तो GT 7 Pro अभी भी शानदार विकल्प है। इसका Snapdragon 8 Elite चिपसेट टॉप-क्लास परफॉर्मेंस देता है, 120W चार्जिंग और बड़ी बैटरी इसे पावर यूजर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं। 6500 निट्स ब्राइट डिस्प्ले और IP69 रेटिंग इसकी प्रीमियम क्वालिटी को दर्शाते हैं। Realme UI 6.0 और Android 15 के साथ इसमें स्मूद और कस्टमाइजेबल इंटरफेस मिलता है। यह फोन गेमिंग, फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग तीनों में अच्छा परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
कुल मिलाकर, Realme GT 7 Pro अपने डिस्काउंटेड प्राइस पर इस समय बेस्ट वैल्यू फ्लैगशिप साबित हो सकता है। इसकी कीमत, फीचर्स और पावरफुल हार्डवेयर को देखते हुए यह डील अच्छी मानी जा सकती है।


