
रियलमी (Realme) ने भारत में अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को मजबूत करते हुए Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों फोन्स में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इस प्राइस सेगमेंट में इन्हें खास बनाते हैं। Narzo 90 सीरीज को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड चाहते हैं।
Realme Narzo 90 5G की कीमत की बात करें, भारत में फोन के शुरुआती 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट 18,499 रुपये में लॉन्च हुआ है। दूसरी ओर, Realme Narzo 90x 5G की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 13,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 15,499 रुपये में उपलब्ध होगा।
दोनों स्मार्टफोन भारत में 24 दिसंबर से Amazon और Realme India की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कलर ऑप्शन्स की बात करें, तो Narzo 90 5G को Victory Gold और Carbon Black कलर में पेश किया गया है, जबकि Narzo 90x 5G Nitro Blue और Flash Blue कलर ऑप्शन में मिलेगा।

फीचर और स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो Realme Narzo 90 5G में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है।
वहीं Narzo 90x 5G में 6.80 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह डिस्प्ले 83 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज के साथ आता है और बड़े स्क्रीन साइज पसंद करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
परफॉर्मेंस की बात करें, तो Realme Narzo 90 5G में 6nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर दिया गया है, जो Mali-G57 MC2 GPU, 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। यह चिपसेट डेली यूज, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।
दूसरी ओर, Narzo 90x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। इसमें भी वही GPU, रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो Realme Narzo 90 5G में 50MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो स्क्वायर शेप्ड कैमरा मॉड्यूल में फिट किया गया है। वहीं Narzo 90x 5G में भी 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जो डेली फोटोग्राफी और सोशल मीडिया यूज के लिए अच्छा आउटपुट देने में सक्षम है।
दोनों स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इनकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Narzo 90 5G को अतिरिक्त मजबूती देने के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर तरीके से सुरक्षित रहता है।
Realme Narzo 90 सीरीज के दोनों फोन Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर काम करते हैं। डुअल सिम सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ ये स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करते हैं।
कुल मिलाकर, Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G उन यूजर्स के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं, जो ₹14,000 से ₹18,000 की रेंज में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।


