7000mAh बैटरी वाले Realme P4x 5G पर 2500 रुपये का डिस्काउंट, आज लॉन्च ऑफर्स के साथ खरीदने का बढ़िया मौका

Realme ने अपना नया Realme P4x 5G फोन हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। इसकी पहली सेल आज यानी बुधवार दोपहर 12 बजे से कंपनी की वेबसाइट realme.com पर शुरू हो गई है। खास बात यह है कि यह एक एक्सक्लूसिव 12 घंटे की सेल होगी, जिसमें ग्राहकों को लॉन्च कूपन और इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। 7000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के कारण इसे परफॉर्मेंस-सेंट्रिक मिड-रेंज स्मार्टफोन माना जा रहा है।

Realme P4x 5G की कीमत और ऑफर्स को देखें, तो Realme की वेबसाइट पर फोन तीन वैरियंट में लिस्टेड है। 6GB RAM + 128GB मॉडल 15,499 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल 16,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल 17,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी Realme P4x 5G के बेस मॉडल को 13,499 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध कराएगी।

Realme P4x 5G

कंपनी वेबसाइट पर 500 रुपये का कूपन और 2,000 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे सिर्फ 955 रुपये की मंथली EMI पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं। पहले 12 घंटे की सेल में कॉइन रिवार्ड्स भी मिलेंगे। आज दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक ग्राहक इन सभी लॉन्च ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

Realme P4x 5G को तीन कलर ऑप्शंस Matte Silver, Lake Green और Elegant Pink में लॉन्च किया गया है। फोन का डिजाइन एयरोस्पेस इंस्पायर्ड है, जिसमें वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और बड़ा Realme ब्रांडिंग दिया गया है। 8.39mm की thickness और 208 ग्राम वजन के साथ यह बड़ी बैटरी होने के बावजूद हाथ में बैलेंस्ड महसूस होता है।

Realme P4x 5G

फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.72-इंच FHD+ LCD है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है, जिससे यह सनलाइट डिस्प्ले के रूप में बेहतरीन विजिबिलिटी देता है। वहीं कैमरा सेटअप में 50MP AI मेन कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 7,000mAh Titan बैटरी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Realme UI 6.0 पर चलता है और इसमें IP64 रेटिंग, डुअल स्पीकर्स, 18GB वर्चुअल RAM तक, USB-C और 5G सपोर्ट मिलता है।

Realme P4x 5G खासकर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो हाई-परफॉर्मेंस फोन चाहते हैं, लेकिन बजट मिड-रेंज रखना चाहते हैं। Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट स्मूद हाई-फ्रेमरेट गेमिंग का दावा करता है। 144Hz हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले, डुअल स्पीकर्स और 7000mAh की बैटरी मल्टीमीडिया और गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। इतनी बड़ी बैटरी के साथ बार-बार चार्ज करने की जरूरत लगभग खत्म हो जाती है।

Realme P4x 5G की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 12 घंटे तक चलेगी। लॉन्च कूपन, कॉइन रिवार्ड्स और वैरियंट पर मिलने वाली डिस्काउंट कीमत का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को realme.com पर समय पर पहुंचना होगा।

Realme P4x 5G की पहली सेल ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है कि वे लॉन्च ऑफर के साथ इसे कम कीमत में खरीद सकें। बड़ी बैटरी, गेमिंग-सेंट्रिक प्रोसेसर और आकर्षक डिजाइन इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत कंटेंडर बनाते हैं।