Realme P4x 5G हुआ भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ आया बजट फोन

Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme P4x 5G लॉन्च कर दिया है। इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो लंबी बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके तीन कलर Matte Silver, Elegant Pink और Lake Green लॉन्च किया गया है।

Realme P4x 5G की कीमत की बात करें, तो 6GB RAM + 128GB मॉडल 15,499 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल 16,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल 17,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी Realme P4x 5G के बेस मॉडल को 13,499 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध कराएगी। इस फोन की बिक्री 12 दिसंबर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी और इसे फ्लिपकार्ट और Realme की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

Realme P4x 5G

Realme P4x 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.72 इंच का FHD LCD डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह स्क्रीन गेमिंग से लेकर सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग तक हर चीज को बेहद स्मूद बनाती है। साथ ही, इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन Realme UI 6.0 पर रन करता है। डिवाइस MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट के साथ आता है, जो 6nm तकनीक पर आधारित है फोन में 18GB तक की वर्चुअल RAM का विकल्प है, जिससे भारी ऐप्स भी आराम से चल सकते हैं। वहीं 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज है यानी आप बड़ फाइल्स, फोटो, वीडियो और गेम आसानी से स्टोर किए जा सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का सेकेंडरी सेंसर है, वहीं सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा हैफोन की मजबूती बढ़ाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। फोन में Frozen Crown Cooling System भी है, जो गेमिंग या लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन को ठंडा रखता है। इसमें 5300mm² का बड़ा वेपर चेंबर और कॉपर-ग्रेफाइट कोटिंग है, जो गर्मी को तेजी से बाहर निकालते हैं।

कनेक्टिविटी के मामले में फोन में 5G सपोर्ट के साथ Bluetooth, GPS, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प मौजूद हैं। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें Hi-Res साउंड सपोर्ट और OReality स्पीकर्स शामिल हैं। फोन का वजन 208 ग्राम और मोटाई 8.39mm हैकुल मिलाकर, Realme P4x 5G एक ऐसा फोन है जो बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और ठोस परफॉर्मेंस की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर आता है।