Realme P4x 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलने की उम्मीद

Realme भारत में अपनी P-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4x 5G इसी हफ्ते लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी 4 दिसंबर, 2025 को दोपहर 12 बजे फोन को लॉन्च करेगी। हालांकि लॉन्च से पहले इसके प्राइस और स्टोरेज वैरियंट की जानकारी सामने आ गई है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP AI कैमरा और MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आने वाला है और Flipkart पर इसके टीजर पहले ही लाइव हो चुके हैं।

Realme P4x 5G की संभावित कीमत की बात करें, तो टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Realme P4x 5G का बेस मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज 15,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। वहीं इसके 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 17,499 रुपये हो सकती है, जबकि टॉप मॉडल 8GB+256GB वैरियंट को 19,499 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी लॉन्च इवेंट में Realme Watch 5 भी पेश करेगी।

वहीं Realme P4x 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें, तो Realme P4x 5G में 144Hz का LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन 90fps गेमिंग सपोर्ट करेगा, जिससे सपोर्टेड गेम्स में ज्यादा स्मूद मोशन और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। कैमरा सेटअप में फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा मिलने की संभावना है।

परफॉर्मेंस की बात करें, तो Realme P4x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया जाएगा। ब्रांड का कहना है कि यह प्रोसेसर AnTuTu टेस्ट में 7.8 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल कर सकता है, जिससे पता चलता है कि फोन भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसानी से संभाल सकेगा। इसके साथ फोन में 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा, जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।

फोन में 7000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके अलावा, Realme P4x 5G में 8GB तक रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, साथ ही 10GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट भी मिलेगा फोन ग्रीन, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। रियलमी का यह फोन किफायती रेंज में फोन की तलाश करने वालों के लिए एक और विकल्प प्रदान करेगा।