10,000 रुपये से कम में खरीदें Redmi का 108MP कैमरा वाला फोन, इसमें है 5030mAh बैटरी, 8जीबी रैम

रेडमी 13 5G प्राइम एडिशन (Redmi 13 5G Prime Edition) अब Amazon पर बेहद आकर्षक कीमत में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन अपने 108MP कैमरे, बड़ी बैटरी, मजबूत डिजाइन और भरोसेमंद Snapdragon 4 Gen 2AE प्रोसेसर की वजह डेली यूज के लिहाज से एक विकल्प हो सकता है। इसकी एमआरपी 19,999 रुपये है, लेकिन अब लिमिटेड-टाइम डील में यह फोन 11,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। बजट सेगमेंट में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और फास्ट चार्जिंग की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए यह डील बेहतरी हो सकती है।

Redmi 13 5G Prime Edition

Redmi 13 5G Prime Edition का 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट Amazon इस समय 44 प्रतिशत की सीधी छूट के साथ 11,199 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो Scapia Federal Bank क्रेडिट कार्ड से EMI पर ट्रांजैक्शन करते हैं, तो 1,500 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। इसके बाद कीमत 9,699 रुपये रह जाती है। वहीं Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर प्राइम यूजर्स को 5 प्रतिशत और नॉन-प्राइम यूजर्स को 3 प्रतिशत रिवार्ड्स मिलते हैं। इसके साथ ही Amazon Pay बैलेंस से पेमेंट करने पर 335 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है, जिसकी शुरुआत सिर्फ 309 रुपये प्रति माह से होती है।

Redmi 13 5G Prime Edition के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इस फोन में 6.9 इंच का बड़ा FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बड़ी स्क्रीन साइज इसे वीडियो देखने, गेमिंग और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के लिए बहुत बेहतर बनाता है। IP53 रेटिंग इसके डिजाइन को डस्ट और स्प्लैश प्रोटेक्शन देती है। साथ ही आपको Gorilla Glass 3 का डिस्प्ले प्रोटेक्शन भी मिलता है।

कैमरा सेटअप इस फोन की खासियत है। इसमें 108MP का हाई-रिजॉल्यूशन प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में काफी कम फोन ऑफर करते हैं। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा और फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में दिया गया डायनामिक रिंग फ्लैश नोटिफिकेशन अलर्ट की तरह भी काम करता है, जो एक यूनिक फीचर है। इसमें क्लासिक फिल्म फिल्टर्स भी मिलते हैं, जिससे एडिट की गई तस्वीरों में प्रो-लेवल फील मिलती है।

फोन में 5030mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में आराम से एक से 1.5 दिन का बैकअप देती है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और चार्जर बॉक्स में ही मिलता है यानी आपको अलग से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इस फोन में कंपनी ने Snapdragon 4 Gen 2AE चिपसेट का उपयोग किया है, जो डेली यूज के लिहाज से बेहतर है। रोजमर्रा के कामों, जैसे- सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, कॉलिंग, मैसेजिंग और सामान्य गेमिंग में यह फोन स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। यह 6GB और 8GB रैम वैरियंट में आता है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB विकल्प हैं, जिन्हें माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

अब सवाल उठता है कि यह फोन क्यों खरीदें, तो बता दें कि इस प्राइस रेंज में कई प्रीमियम फीचर्स ऑफर करता है। सबसे बड़ा आकर्षण इसका 108MP कैमरा है, जो इस बजट में बेहद कम फोन देते हैं। इसके अलावा, इसमें Snapdragon 4 Gen 2AE प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों को स्मूद तरीके से संभाल लेता है। इस फोन की सबसे मजबूत खासियत इसकी 5030mAh बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग एक-से डेढ़ दिन का बैकअप दे देती है। साथ में 33W फास्ट चार्जिंग और बॉक्स में चार्जर मिलने से आपका एक्स्ट्रा खर्च भी बच जाता है। 120Hz AdaptiveSync डिस्प्ले काफी स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है, वहीं Gorilla Glass 3 और IP53 रेटिंग इसे टिकाऊ बनाते हैं।

इस समय अमेजन पर मिल रहा भारी डिस्काउंट इसे और भी वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बना देता है। कुल मिलाकर, अगर आप 10-11 हजार रुपये के बजट में 108MP कैमरा, 5G, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Redmi 13 5G Prime Edition एक विकल्प साबित हो सकता है।