Redmi Note 14 Pro पर शानदार डिस्काउंट, कीमत 8,000 रुपये से ज्यादा घटी

अगर आप एक अच्छे मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Redmi Note 14 Pro इस समय बेहतरीन डील में मिल रहा है। Flipkart पर यह फोन लगभग 8,000 रुपये से ज्यादा की भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं, जिससे यह फोन अपने सेगमेंट में और भी वैल्यू फॉर मनी साबित होता है। Redmi Note 14 Pro में AMOLED डिस्प्ले, 5,500mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए आपको बताते हैं Flipkart पर मिलने वाली डील के बारे मेंः

Redmi Note 14 Pro की सामान्य कीमत लगभग 28,999 रुपये है, लेकिन अभी Flipkart पर यह सिर्फ 20,897 रुपये में लिस्टेड है। इस तरह आपको 8,102 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा, Flipkart SBI या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिल सकता है, जिसकी अधिकतम सीमा 4,000 रुपये है। इसके बाद इस फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर और भी कम हो जाती है।

Redmi Note 14 Pro

अगर आप EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध करा रहा है, जिसकी शुरुआत सिर्फ 737 रुपये प्रति माह से होती है। वहीं, अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो उसकी कंडीशन और मॉडल के आधार पर आपको अधिकतम 17000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है, जिससे कीमत और भी कम हो सकती है।

Redmi Note 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शार्प विजुअल्स और स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट का उपयोग किया गया है।

कैमरा सेक्शन में फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरा भी अच्छी क्वालिटी प्रदान करता है।

पावर के लिए Redmi Note 14 Pro में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है, जो स्क्रीन को स्क्रैच और accidental drops से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

क्यों खरीदें Redmi Note 14 Pro तो बता दें कि अगर आप एक बजट-मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो रोजमर्रा के उपयोग, सोशल मीडिया, वीडियो देखना, गेमिंग या फोटोग्राफी इन सब कामों को संतुलित रूप से कर सके, तो Redmi Note 14 Pro कई वजहों से अच्छा विकल्प है। वहीं इस समय उपलब्ध भारी डिस्काउंट है। Flipkart पर 8,000 रुपये से अधिक की छूट के साथ और बैंक कैशबैक ऑफर मिलकर इसकी कीमत लगभग 16-17 हजार रुपये तक जा गिरती है, जो कि इस कैटेगरी में इसे काफी लागत-प्रभावी बनाता है।