सैमसंग 5G फोन 15000 रुपये से कम में, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

यदि आप 15,000 रुपये के बजट 6GB रैम+128GB स्टोरेज के साथ एक नया सैमसंग 5G मोबाइल फोन (Samsung 5G Mobile Phones) खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस प्राइस रेंज में कंपनी के पास कई दमदार फोन मौजूद हैं। इस रेंज में आपको Samsung Galaxy F15 5G, Galaxy M15 5G, Galaxy A14 5G, Galaxy M15 5G Prime Edition, Galaxy F06 5G, Galaxy A05s जैसे फोन मिल जाएंगे। सैमसंग के ये 5G स्मार्टफोन्स तेज इंटरनेट स्पीड, बेहतर डिस्प्ले, स्मूद स्ट्रीमिंग और शानदार गेमिंग अनुभव प्रदान करते हैं। हमने आपके लिए 15,000 रुपये के अंदर मिलने वाले सैमसंग 5G मोबाइल फोन की एक लिस्ट तैयार की है, जिससे आपको खरीदारी में आसानी होगीः

15000 रुपये से कम में Samsung 5G Phone (2025)

सैमसंग 5G फोन कीमत
Samsung Galaxy F15 5G 11,930 रुपये (6GB+128GB)
Samsung Galaxy M15 5G 14,499 रुपये (6GB+128GB)
Samsung Galaxy A14 5G 13,999 रुपये (6GB+128GB)
Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition 11,999 रुपये (6GB+128GB)
Samsung Galaxy F06 5G 11,449 रुपये (6GB+128GB)
Samsung Galaxy A05s 5G 12,999 रुपये (6GB+128GB)

Samsung Galaxy F15 5G

Samsung Galaxy F15

सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 (Samsung Galaxy F15) किफायती 5G स्मार्टफोन है, जो दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत अमेजन पर 11,930 रुपये है। यह फोन Android v14 पर चलता है। परफॉर्मेंस की बात करें, तो फोन में MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.2 GHz डुअल-कोर और 2 GHz हेक्सा-कोर CPU के साथ आता है। इसके साथ इसमें 6GB तक रैम और और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है, जिससे स्मूथ परफॉर्मेंस मिलती है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.5 इंच (16.51 cm) का FHD+ सुपर AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सेगमेंट में यह फोन 50MP+5MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जो LED फ्लैश के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप इसकी सबसे बड़ी खासियत है। 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबा बैकअप देता है और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy M15 5G

Samsung Galaxy M15

सैमसंग गैलेक्सी एम15 5G (Samsung Galaxy M15 5G) के 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 14,499 रुपये है। यह Android v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरे हैं, जबकि फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज डुअल-कोर और 2.0 गीगाहर्ट्ज हेक्सा-कोर CPU शामिल हैं। फोन में 6GB तक रैम और 128जीबी तक स्टोरेज है, जिससे मल्टीटास्किंग स्मूथ रहती है। बैटरी 6000mAh की है, जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसमें USB Type-C पोर्ट भी मौजूद है।

Samsung Galaxy A14 5G

Samsung Galaxy A14

सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी (Samsung Galaxy A14 5G) के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत इस समय अमेजन पर 13,999 रुपये है। यह फोन 8जीबी तक रैम और 128जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4 गीगाहर्ट्ज डुअल-कोर और 2.0 गीगाहर्ट्ज हेक्सा-कोर CPU के साथ आता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.6 इंच का FHD+ PLS LCD पैनल है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरे दिए गए हैं, जबकि सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition

Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition

Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition शानदार बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये (6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज) है। यह फोन Android v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU दिया गया है, जिसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज डुअल-कोर और 2.0 गीगाहर्ट्ज हेक्सा-कोर सेटअप है। 6GB रैम के साथ यह डिवाइस मल्टीटास्किंग और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसमें 6.6 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP+5MP+2MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए बेहतरीन है। बैटरी बैकअप की बात करें, तो Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Samsung Galaxy F06 5G

Samsung Galaxy F06 5G

Samsung Galaxy F06 की कीमत फ्लिपकार्ट पर 11,499 रुपये (6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज) है और यह Android v15 पर चलता है। यह बजट सेगमेंट में Android 15 के साथ आने वाला एक शानदार स्मार्टफोन है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज डुअल-कोर और 2.0 गीगाहर्ट्ज हेक्सा-कोर CPU दिया गया है। फोन में 6.7 इंच का HD+ PLS LCD है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP+2MP डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह USB Type-C पोर्ट के साथ आती है।

Samsung Galaxy A05s 5G

Samsung Galaxy A05s 5G

Samsung Galaxy A05s के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये है। यह फोन Android v13 पर चलता है। फोन में कंपनी ने Snapdragon 680 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर और 1.9 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर CPU दिया गया है। इसमें 6.7 इंच का FHD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरे दिए गए हैं, जबकि 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी 5000mAh की है, जिसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।