
अगर आप एक ऐसे मिड रेंज फोन की तलाश में हैं, जो लंबे समय तक आपका साथ दे तो आपके लिए सैमसंग गैलेक्सी ए55 (Samsung Galaxy A55 5G) एक विकल्प हो सकता है। इस समय यह फोन Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 39,999 रुपये (8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब इसपर 15,000 रुपये तक की कटौती की गई है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर और फीचर्स के बारे में विस्तार से।

Galaxy A55 5G पर मिलने वाली डील की बात करें, तो Amazon पर यह फोन फिलहाल सिर्फ 24,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसके शुरुआती वैरियंट को 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था यानी इसपर अभी आपको 15,000 रुपये की बचत हो रही है। वहीं यदि आप प्राइम मेंबर हैं और Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी करते हैं, तो 5 प्रतिशत (749 रुपये तक) का कैशबैक मिल सकता है। यह नो-कास्ट ईएमआई के साथ उपलब्ध है और ईएमआई 1,212 रुपये से शुरू होती है, जिसकी डिटेल अमेजन पर चेक सकते हैं। यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए उपलब्ध है और यूजर्स अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं।
फोन स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच का फुलएचडी+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले बेहद स्मूथ और कलर-रिच है, जो वीडियो देखने या गेम खेलने के लिए बढ़िया एक्सपीरियंस देता है। फोन में Exynos 1480 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसके साथ आपको 12GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप भी इस फोन की एक बड़ी खासियत है। पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहतरीन है। Samsung Galaxy A55 5G Android 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 4 साल के Android अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है, जिससे यह फोन 2028 तक अप-टू-डेट रहेगा। इसका IP67 रेटेड मेटल और ग्लास बिल्ड इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
कुल मिलाकर, Samsung Galaxy A55 5G वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है। जो लोग प्रीमियम डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले, मजबूत कैमरा और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ एक भरोसेमंद 5G फोन लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है। खासकर अब जब Amazon पर इसकी कीमत घटकर सिर्फ 24,999 रुपये रह गई है, तो यह फोन अपने सेगमेंट में सबसे स्मार्ट चॉइस में से एक बन गया है।


