Samsung का यह 5G फोन 9,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका, जानें पूरी ऑफर डिटेल

अगर आप 10,000 रुपये से कम बजट में Samsung का 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart पर चल रहा यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Samsung Galaxy F06 5G को भारी छूट के साथ सिर्फ 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ अगर आप बैंक ऑफर्स को जोड़ दें, तो फिर कीमत और कम हो जाएगी। आइए जानते हैं Samsung Galaxy F06 5G पर मिलने वाली डील के बारे में…

Flipkart पर Samsung Galaxy F06 5G के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वैरियंट की एमआरपी 13,999 रुपये है, लेकिन मौजूदा ऑफर के तहत इस पर करीब यह फोन सिर्फ 8,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस और एसबीआई क्रेडिट कार्ड है, तो इस पर 445 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Axis Bank Flipkart Debit Card पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल रहा है, जो कि 750 रुपये तक अधिकतम हो सकता है। अगर आपके पास पुराने डिवाइस हैं, तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं। इसके तरह 7,150 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। ग्राहक इस फोन को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं, जिसकी शुरुआत करीब 3,000 रुपये प्रति माह से होती है।

Samsung Galaxy F06 5G

Samsung Galaxy F06 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Samsung Galaxy F06 5G में 6.7 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ-साथ 6GB तक रैम और 128 GB तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है, जिसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त माना जा सकता है।

कैमरा सेक्शन में फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F06 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। सॉफ्टवेयर की बात करें, तो यह फोन Android 15 पर आधारित Samsung One UI पर काम करता है। कंपनी इस फोन के साथ 4 साल ओएस अपडेट और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। इसके अलावा, 5G कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 50MP कैमरे के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आता है। अगर आप कम कीमत में Samsung ब्रांड का 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए एक बढ़िया मौका हो सकती है।