15,000 रुपये से कम में मिल रहा Samsung का यह 5G फोन, 5000mAh बैटरी और 6 साल तक मिलेगा ओएस अपडेट

यदि आप बजट रेंज में लंबे समय तक चलने वाला फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो Samsung Galaxy F36 5G आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। कंपनी इस बजट फोन के साथ 6 साल ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। अच्छी बात यह है कि आप अभी Flipkart की सेल में यह फोन को छूट के साथ खरीद सकते हैं, जिससे बाद इसकी कीमत 15,000 रुपये से भी कम हो जाती है। खास बात यह है कि यह फोन पहले से ही लोकप्रिय बजट 5G मॉडल है और अब इसमें मिलने वाली बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स इसे और भी आकर्षक बना देते हैं।

Samsung Galaxy F36 5G

सैमसंग गैलेक्सी एफ 36 5जी पर मिलने वाली डील की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले ब्लैक वैरियंट की एमआरपी 22,999 रुपये है। मगर Flipkart सेल में इस पर 30 प्रतिशताका सीधा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 15,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स की बात करें, तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर क्रमशः 1502 रुपये और 770 रुपये का ऑफ मिल रहा है। साथ ही, इसपर आपको 13,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलता है, जो कि डिवाइस के कंडीशन पर निर्भर होता है। फोन पर मिलने वाले ऑफर्स को देखें, तो इसे आप 15,000 रुपये से कम की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy F36 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस कीमत में AMOLED + 120Hz का कॉम्बिनेशन काफी कम देखने को मिलता है। साथ ही, फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए अच्छा माना जाता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्ट किया गया है, जिससे यह स्क्रैच और छोटे झटकों से सुरक्षित रहता है।

कैमरा की बात करें, तो Galaxy F36 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है। OIS और नाइट मोड की वजह से यह फोन कम रोशनी में भी अच्छे पोर्ट्रेट और नाइट शॉट्स लेने में सक्षम है।

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung ने इस मॉडल में AI फीचर्स, 6 साल का OS अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। फोन WiFi, Bluetooth और GPS जैसी सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।

देखा जाए, तो स्मार्टफोन अपनी कीमत में काफी बैलेंस्ड फीचर्स के साथ आता है, जो इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बना देता है। इसमें मिलने वाला बड़ा AMOLED डिस्प्ले कंटेंट देखने और गेमिंग के दौरान बेहतरीन विजुअल क्वालिटी देता है, जबकि प्रोसेसर रोजमर्रा के काम से लेकर मल्टीटास्किंग तक हर चीज को स्मूद रखता है। अगर आप 15,000 रुपये के अंदर एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें बेहतरीन AMOLED डिस्प्ले, नाइट कैमरा, भरोसेमंद प्रोसेसर और लंबा अपडेट सपोर्ट मिले, तो Samsung Galaxy F36 5G फिलहाल सबसे वैल्यू-फॉर-मनी विकल्पों में से एक है।