
अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, जो कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम परफॉर्मेंस दे, तो Samsung Galaxy S24 पर चल रही यह डील आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। Samsung ने अपने फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज को पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था और अब यह डिवाइस Flipkart पर बड़ी कीमत कटौती के साथ मिल रहा है। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत करीब ₹64,999 थी, लेकिन अब यह ₹42,000 के आसपास उपलब्ध है। इस फोन में प्रीमियम डिजाइन, मजबूत कैमरा सिस्टम और Samsung के खास AI फीचर्स मिलते हैं, जो इसे बाकी स्मार्टफोनों से अलग बनाते हैं।
Flipkart पर Galaxy S24 की नई कीमत और ऑफर्स की बात करें, तो फोन का बेस वैरियंट यानी 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट 41,999 रुपये में लिस्टेड है, जो इसके पुराने प्राइस से लगभग 23,000 रुपये कम है। अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 750 रुपये तक अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, आप नो-कॉस्ट EMI का विकल्प चुनते हैं, तो यह 4,667 रुपये प्रति माह से होती है। Flipkart पुराने स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसके तहत आप अपने पुराने डिवाइस की कंडीशन के हिसाब से ₹32,350 तक का एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 के स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए तेज परफॉर्मेंस देता है। इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें, तो यह One UI 6.1 आधारित Android 14 पर लॉन्च किया गया था। Samsung इस डिवाइस को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर चुका है। कनेक्टिविटी में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC और USB 3.2 टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। कैमरे की बात करें, तो Galaxy S24 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फ्रंट पर 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Galaxy S24 क्यों खरीदें तो बता दें कि यह कॉम्पैक्ट फोन है, जो इसे एक हाथ से चलाने में आसान बनाता है। इसका डिस्प्ले बेहद शार्प और ब्राइट है, जो आउटडोर में भी साफ दिखाई देता है। कैमरा क्वालिटी फ्लैगशिप लेवल की है और फोटो व वीडियो दोनों में नेचुरल कलर्स और बेहतरीन डिटेल मिलती है। इसके अलावा, Samsung के नए AI फीचर्स जैसे Circle to Search, Live Translate और Generative Edit इस फोन को और स्मार्ट बनाते हैं। फोन का परफॉर्मेंस काफी स्मूद है और यह लंबे समय तक बिना लैग के काम करता है। वहीं अगर आप फास्ट चार्जिंग के शौकीन हैं, तो Galaxy S24 की 25W चार्जिंग थोड़ी धीमी लग सकती है। साथ ही, Samsung ने इस बार भी बॉक्स में चार्जर नहीं दिया है, इसलिए आपको अलग से खरीदना पड़ेगा। इन छोटी कमियों के बावजूद यह फोन अपनी परफॉर्मेंस और डिजाइन से आपको निराश नहीं करेगा।
Samsung Galaxy S24 अब तक का सबसे संतुलित फ्लैगशिप फोन है जो परफॉर्मेंस, कैमरा और प्रीमियम डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करता है। अब जब इसकी कीमत ₹42,000 से नीचे आ चुकी है, तो यह डील उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो कॉम्पैक्ट और फ्यूचर-प्रूफ फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। Flipkart पर यह सीमित समय के लिए ऑफर है, इसलिए अगर आप खरीदने का सोच रहे हैं तो यह सही समय है।


