सिर्फ 33,999 रुपये में मिल रहा Samsung का 60 हजार रुपये वाला Galaxy S24 FE फोन, जानें क्या है ऑफर

अगर आप एक ऐसा Samsung स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा सेटअप मिले, तो Galaxy S24 FE आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। फिलहाल Flipkart पर इस फोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। फिलहाल 59,999 रुपये में आने वाला यह फोन सिर्फ 33,999 रुपये में मिल रहा है यानी आप इसकी लॉन्च प्राइस से करीब 26,000 रुपये कम में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए कीमत और भी कम की जा सकती है।

Samsung Galaxy S24 FE

Galaxy S24 FE पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart पर यह फोन फिलहाल 33,999 रुपये में लिस्टेड है। अगर ग्राहक Axis Bank Flipkart Debit Card बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत का कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है। इसके साथ ही नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 5,667 रुपये प्रति माह से होती है। साथ ही, इस फोन पर 26,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी है, जो आपके पुराने फोन के कंडीशन पर निर्भर करता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन Samsung के Exynos 2400e चिपसेट पर चलता है, जिसमें 8GB रैम दी गई है ताकि मल्टीटास्किंग स्मूद रहे। फोन में आपको 4,700mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेक्शन में यह स्मार्टफोन 50MP के प्राइमरी लेंस, 12MP के अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP के टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह फोन Android आधारित One UI पर चलता है और Samsung की तरफ से 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया गया है। बिल्ड क्वालिटी के मामले में भी Galaxy S24 FE प्रीमियम फील देता है और इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, यानी यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

Samsung Galaxy S24 FE

अब सवाल उठता है कि क्या Galaxy S24 FE खरीदना सही रहेगा? अगर आप एक प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद कैमरे वाला Samsung फोन लेना चाहते हैं, तो Galaxy S24 FE इस प्राइस रेंज में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। फोन में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार कलर और कॉन्ट्रास्ट प्रदान करता है। Exynos 2400e चिपसेट और 8GB रैम के साथ यह फोन मल्टीटास्किंग में स्मूद परफॉर्म करता है और हीटिंग भी कम होती है। हालांकि इसके 4,700mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग decent हैं, लेकिन चार्जिंग स्पीड और गेमिंग बैटरी बैकअप थोड़े कमजोर पड़ते हैं। कैमरे की बात करें, तो 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए भरोसेमंद है, हालांकि कम रोशनी और पोर्ट्रेट शॉट्स में सुधार की गुंजाइश है। Galaxy S24 FE की सबसे बड़ी ताकत इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। Samsung इस फोन को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देगा, जो इसे फ्यूचर-प्रूफ बनाता है।

कुल मिलाकर, Samsung Galaxy S24 FE उन यूजर्स के लिए एक शानदार डील है जो 34,000 रुपये से कम में एक प्रीमियम डिजाइन और भरोसेमंद Samsung एक्सपीरियंस चाहते हैं। यह फोन अपनी कीमत पर बेहतरीन वैल्यू प्रदान करता है और लंबे समय तक अच्छा परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।