75 हजार वाला Samsung फोन मिल रहा 40,000 रुपये से कम में, मिलेगा 7 साल तक OS अपडेट

सैमसंग (Samsung) ने अपने लोकप्रिय फ्लैगशिप Samsung Galaxy S24 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। Snapdragon प्रोसेसर वाले इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप को अब आप 40,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। देखा जाए, तो यह फोन अपनी लॉन्च प्राइस 74,999 रुपये से लगभग आधे दाम पर मिल रहा है। इसके अलावा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बैंक ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस मिलाकर यह डील और भी आकर्षक हो जाती है। अगर आप लंबे समय से प्रीमियम सैमसंग फ्लैगशिप खरीदना चाह रहे थे, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Samsung Galaxy S24 पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, तो फोन दो स्टोरेज वरियं 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में उपलब्ध है। Amazon पर इसका 8GB+128GB मॉडल सिर्फ 39,999 रुपये में मिल रहा है, जो कि लॉन्च प्राइस 74,999 रुपये की तुलना में पूरे 47% सस्ता है। प्राइम मेंबर्स को Amazon Pay ICICI कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी दिया जा रहा है, जो कि 1199 रुपये तक है।

वहीं Flipkart पर फोन का बेस वैरियंट 47,999 रुपये लिस्टेड है, लेकिन बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलाकर इसकी इफेक्टिव कीमत कम हो जाती है। Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है। एक्सचेंज बोनस जोड़ें तो कुल बचत और बढ़ सकती है।

Samsung Galaxy S24 स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को आसानी से संभाल लेता है। साथ ही, इसमें 4000mAh की बैटरी मिलती है, जिसमें 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है।

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो यह Android 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है। Samsung ने इस फोन के लिए 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिससे यह आने वाले लंबे समय तक एक फ्यूचर-प्रूफ विकल्प बन जाता है। कनेक्टिविटी में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC और USB 3.2 Type-C पोर्ट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो Galaxy S24 में 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस मौजूद है। फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

अगर बात करें क्यों खरीदें, तो Galaxy S24 कॉम्पैक्ट और एक-हाथ से इस्तेमाल करने में बेहद आरामदायक फोन है। इसका डिस्प्ले न सिर्फ ब्राइट है, बल्कि कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस भी प्रीमियम देता है। कैमरा क्वालिटी फ्लैगशिप लेवल की है, जहां फोटो और वीडियो दोनों में बेहतरीन डिटेल और नेचुरल रंग मिलते हैं। Samsung के AI फीचर्स, जैसे- Circle to Search, Live Translate और Generative Edit इसे और स्मार्ट बनाते हैं। परफॉर्मेंस भी स्मूद रहती है और फोन लंबे समय तक बिना लैग के चलता है। हालांकि 25W की चार्जिंग रेट थोड़ा धीमी लग सकती है और बॉक्स में चार्जर न मिलने से आपको अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।

कुल मिलाकर, Samsung Galaxy S24 बैलेंस्ड फ्लैगशिप है, जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा क्वालिटी का बढ़िया कॉम्बिनेशन पेश करता है। अब जब इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम पर आ चुकी है, तो यह उन यूजर्स के लिए शानदार डील है जो कॉम्पैक्ट और लॉन्ग-टर्म फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं।