
अगर आप Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद खास हो सकता है। Samsung Galaxy S24 पर Amazon ने बड़ी कीमत कटौती की है, जिसके बाद यह फोन 40,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। लॉन्च के समय 74,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब करीब 35,000 रुपये सस्ता हो गया है। Flipkart पर जहां Galaxy Days सेल चल रही है, वहीं Amazon पर यह डील ज्यादा आकर्षक बनकर सामने आई है।
अमेजन (Amazon) पर Samsung Galaxy S24 (8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज) इस समय 39,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जो इसकी लॉन्च कीमत से सीधे 35,000 रुपये कम है। इसके अलावा, अगर ग्राहक Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 1,199 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब 38,800 रुपये रह जाती है। ग्राहकों के लिए EMI का विकल्प भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत 1,939 रुपये प्रति माह से होती है।

इसके साथ ही Amazon एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसमें पुराने स्मार्टफोन के बदले 37,750 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है। हालांकि एक्सचेंज राशि पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी। इसके अलावा, ग्राहक चाहें तो एक्सटेंडेड वारंटी या प्रोटेक्शन प्लान भी अलग से खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में आसान बनाता है। फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 8GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
सॉफ्टवेयर और बैटरी की बात करें, तो Galaxy S24 One UI आधारित Android पर चलता है और Samsung इस फोन को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर चुका है, जो इसे भविष्य के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
कैमरा की बात करें, तो Galaxy S24 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। कैमरा क्वालिटी फ्लैगशिप लेवल की मानी जाती है और फोटो व वीडियो दोनों में नेचुरल कलर्स और अच्छी डिटेल मिलती है।
Samsung Galaxy S24 क्यों खरीदें तो बता दें कि फोन उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं। इसका डिस्प्ले बेहद ब्राइट और शार्प है, कैमरा क्वालिटी भरोसेमंद है और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर इसे लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देता है। साथ ही Samsung के नए AI फीचर्स जैसे Circle to Search, Live Translate और Generative Edit फोन को और स्मार्ट बनाते हैं।
हालांकि 25W चार्जिंग कुछ यूजर्स को धीमी लग सकती है और बॉक्स में चार्जर न मिलना एक कमी है, लेकिन मौजूदा कीमत पर Galaxy S24 एक काफी संतुलित फ्लैगशिप डील बनकर सामने आता है। 40,000 रुपये से कम में यह फोन उन लोगों के लिए शानदार मौका है, जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।


