Samsung Galaxy S25 5G बिक रहा 16,500 रुपये तक सस्ता, जानें क्या है ऑफर्स

यदि आप 65,000 रुपये के बजट में एक ऐसा कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, जिसमें कैमरा, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और डिजाइन का परफेक्ट बैलेंस मिले, तो Samsung Galaxy S25 5G इस समय अमेजन पर शानदार डील के साथ उपलब्ध है। लॉन्च के समय 80,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह फोन अब Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट में और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन जाता है।

अमेजन पर Samsung Galaxy S25 5G का 12जीबी रैम और 256जीबी वैरियंट इस समय 64,490 रुपये में लिस्टेड है यानी सीधे 16,509 रुपये की बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। इसके अलावा, अगर आप HDFC, DBS या Scapia Federal Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाता है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत करीब 62,990 रुपये तक आ जाती है। Amazon इस फोन पर EMI ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत 3,127 रुपये प्रति माह से होती है।

इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी लिया जा सकता है, जहां पुराने स्मार्टफोन के बदले 44,400 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है, जो डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है। ग्राहक चाहें तो एक्सटेंडेड वारंटी और मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान जैसे अतिरिक्त सर्विस ऑप्शंस भी चुन सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 5G

Samsung Galaxy S25 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन सिर्फ 7.2mm पतला है और Navy तथा Icy Blue जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जो इसे हाथ में पकड़ते ही फ्लैगशिप फील देते हैं। इसमें 6.2-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी इतनी बेहतरीन है कि धूप में भी स्क्रीन साफ और शार्प नजर आती है, जिससे मूवी देखने और गेमिंग का एक्सपीरियंस काफी शानदार हो जाता है।

परफॉर्मेंस के मामले में भी Galaxy S25 कम नहीं है। इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो पुराने Exynos वैरियंट की तुलना में ज्यादा तेज और पावर एफिशिएंट है। चाहे डेली यूज हो, मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग या 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, हर स्थिति में फोन स्मूद और फास्ट परफॉर्म करता है। Samsung ने इस बार सभी वैरियंट्स में 12GB रैम को स्टैंडर्ड कर दिया है, जिससे लॉन्ग-टर्म यूज में भी फोन स्लो नहीं लगता है।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो Galaxy S25 में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 12MP का वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा आउटपुट अब ज्यादा नेचुरल स्किन टोन, बेहतर डायनामिक रेंज और ज्यादा स्टेबल वीडियो रिकॉर्डिंग ऑफर करता है। वीडियो शूटिंग के दौरान लेंस स्विचिंग भी पहले से ज्यादा स्मूद हो गई है।

Galaxy S25 में 4,000mAh की बैटरी है, जो आज के फ्लैगशिप फोन्स की तुलना में थोड़ी छोटी है। इसके अलावा चार्जिंग स्पीड भी 25W तक ही सीमित है, जिससे फोन को फुल चार्ज होने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। हालांकि Snapdragon 8 Elite की बेहतर पावर एफिशिएंसी की वजह से यह फोन नॉर्मल यूज में आराम से पूरा दिन निकाल लेता है। अगर आप हेवी गेमिंग या लगातार आउटडोर इस्तेमाल करते हैं, तो Galaxy S25+ या S25 Ultra आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 5G को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है, जो इस सेगमेंट में इसे काफी आगे ले जाता है। लंबे समय तक लेटेस्ट Android अपडेट और सिक्योरिटी पैच मिलने की गारंटी इसे एक फ्यूचर-प्रूफ डिवाइस बनाती है।

कुल मिलाकर, Samsung Galaxy S25 5G इस समय डिस्काउंट के साथ ₹65,000 से कम में मिलने वाला एक बेहद पावरफुल कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। शानदार डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस, भरोसेमंद कैमरा और लंबे अपडेट सपोर्ट के साथ यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन चॉइस है, जो प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, लेकिन बहुत बड़ा फोन नहीं। मौजूदा Amazon डील इसे पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बना देती है।