Samsung के एक लाख रुपये वाले फ्लैगशिप फोन पर 31,400 रुपये की बड़ी छूट, जानें कीमत और ऑफर्स

अगर आप 2026 में एक फ्लैगशिप Android स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर Samsung Galaxy S25 Plus 5G की यह डील आपका ध्यान खींच सकती है। लॉन्च के समय लगभग 1 लाख रुपये की कीमत वाला यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इस डील के जरिए न सिर्फ सीधी कीमत में कटौती मिल रही है, बल्कि बैंक ऑफर, No Cost EMI और एक्सचेंज बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे यह फोन 70,000 रुपये से कम बजट में एक दमदार ऑप्शन बन जाता है।

Samsung Galaxy S25 Plus 5G (12GB रैम + 256GB स्टोरेज, Navy कलर) को 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस समय यह फोन अमेजन पर 31 प्रतिशत की छूट के साथ 68,599 रुपये में लिस्टेड है यानी सीधे 31,400 रुपये से ज्यादा की बचत मिल रही है। इसके अलावा, EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत करीब 2,412 रुपये प्रति महीने से होती है और No Cost EMI का फायदा भी लिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Plus 5G

बैंक ऑफर्स और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें, तो डील को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,057 रुपये तक का कैशबैक Amazon Pay बैलेंस के रूप में मिल सकता है। No Cost EMI चुनने पर करीब 1,788 रुपये तक की EMI इंटरेस्ट सेविंग भी मिलती है। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

अगर आप एक्सचेंज का ऑप्शन चुनते हैं, तो पुराने फोन के बदले 43,300 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जो फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है।

Samsung Galaxy S25 Plus के फीचर्स की बात करें, तो फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो फिलहाल Samsung का सबसे पावरफुल चिपसेट माना जा रहा है। फोन में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा सेक्शन भी काफी मजबूत है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 30x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बैटरी की बात करें, तो फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग दी गई है, हालांकि बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता है। Galaxy AI फीचर्स इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक हैं, जिनकी मदद से फोटो एडिटिंग, प्रोडक्टिविटी टास्क और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे काम आसान हो जाते हैं।

क्यों खरीदें Samsung Galaxy S25 Plus तो बता दें कि यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और एडवांस AI फीचर्स चाहते हैं। Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूथ बनाता है, जबकि AMOLED डिस्प्ले कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस शानदार बना देता है।

इसके अलावा Samsung की 7 साल की सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी और Knox सिक्योरिटी इसे लंबे समय के लिए एक भरोसेमंद और फ्यूचर-प्रूफ स्मार्टफोन बनाती है। अगर आपका बजट 70,000 रुपये से कम है और आप एक पावरफुल, AI-फोकस्ड फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं, तो Amazon पर Samsung Galaxy S25 Plus की यह डील जरूर देखने लायक है।