Samsung Galaxy S25 Plus पर 25,000 रुपये की भारी छूट, 7 साल अपडेट वाला प्रीमियम AI फ्लैगशिप अब इतने में मिलेगा

अगर आप लंबे समय से प्रीमियम और AI-पावर्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 Plus इस समय बेहतरीन डील के साथ मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 प्लस की लॉन्च कीमत 99,999 रुपये (12GB+256GB) और 1,11,999 रुपये (12GB+512GB) थी, लेकिन अब Flipkart पर बड़ा प्राइस कट देखने को मिल रहा है। फोन का बेस वैरियंट अभी फ्लिपकार्ट पर 74,999 रुपये में लिस्टेड है यानी आपको सीधे 25,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, अगर आपके पास फ्लिपकार्ट Axis Bank और SBI कार्ड है, तो आपको 5 प्रतिशत यानी 4,000 रुपये तक कैशबैक मिलेगा, जिससे फोन और भी काफी किफायती हो जाता है।

Samsung Galaxy S25 Plus

Samsung Galaxy S25 Plus के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट का उपयोग किया है। फोन में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले शानदार ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा सेटअप भी काफी मजबूत है। इसमें 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और 30x डिजिटल जूम का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। फोन में 4900mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग है। पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है, हालांकि कंपनी अभी भी बॉक्स में चार्जर नहीं देती है। साथ ही, Galaxy AI फीचर्स भी इस फोन को एक अलग लेवल पर लेकर जाते हैं, जिससे आप फोटो एडिटिंग, प्रोडक्टिविटी टास्क और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।

क्यों खरीदें Samsung Galaxy S25 Plus? तो बता दें कि यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो एक प्रीमियम डिवाइस में तेज परफॉर्मेंस और Galaxy AI जैसी एडवांस सुविधाओं की तलाश में हैं। इसका Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूथ बनाता है। डिस्प्ले का क्वालिटी लेवल काफी हाई है, जो कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस को बढ़िया बनाता है। इसके अलावा, Samsung के 7 साल के अपडेट इसे लंबे समय के लिए भविष्य-प्रूफ डिवाइस बनाते हैं। AI कैमरा मोड्स, प्रो लेवल वीडियो फीचर और Samsung इकोसिस्टम का सपोर्ट भी इसे खास बनाता है।

फोन का डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही है, लेकिन कंस्ट्रक्शन प्रीमियम है और हाथ में काफी हल्का व बैलेंस्ड महसूस होता है। फोन 7 साल की सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी और Knox सुरक्षा के साथ आता है, जो इसे बिजनेस यूजर्स और प्रोफेशनल्स के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है। अगर आपका फोकस परफॉर्मेंस, AI फीचर्स, प्रीमियम डिस्प्ले और लम्बे सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर है, तो 75,000 रुपये से कम में यह डील बेहद बढ़िया साबित होती है।