Samsung Galaxy S25 पर 10,000 रुपये का बैंक ऑफर, जानें कहां मिल रही यह डील

सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो इस डिवाइस पर अभी बड़ा बैंक ऑफर मिल रहा है। यह बैंक ऑफर अमेजन के साथ-साथ विजय सेल पर भी उपलब्ध है। कुछ महीने पहले लॉन्च हुए इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप को आप चाहें, तो 70 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं क्या डील हैः

लॉन्च के समय फोन के 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 80,999 रुपये थी, लेकिन Amazon इस पर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड के साथ 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत 70,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा, HDFC Bank Credit Card से EMI ट्रांजैक्शन पर फोन खरीदते हैं, तो आपको 8,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। वही Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी करने पर 2429 रुपये तक का कैशबैक मिलता है। इसके अलावा, एक्सचेंज बोनस के तहत 62,000 रुपये तक छूट मिल रही है, लेकिन यह एक्सचेंज किए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर है। वहीं विजय सेल पर भी HDFC Bank क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 new

Samsung Galaxy S25 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो रिफ्रेश्ड डिजाइन, पतले फ्रेम और नए कलर ऑप्शंस ने इसे काफी पॉपुलर बना दिया है। फोन अब सिर्फ 7.2mm मोटा है और यह Navy तथा Icy Blue जैसे आकर्षक शेड्स में उपलब्ध है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी इसे मीडिया और गेमिंग के लिए बेहतरीन बनाती है। इनडोर और आउटडोर दोनों स्थितियों में स्क्रीन शार्प और विजिबल रहती है।

Galaxy S25 की सबसे बड़ी ताकत इसका Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो पिछले साल के Exynos मॉडल की तुलना में काफी तेज और अधिक एफिशिएंट है। रोजमर्रा के इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग, 4K वीडियो शूटिंग, हाई-एंड गेमिंग हर परिस्थिति में फोन तेजी से परफॉर्म करता है। Samsung ने इस बार 12GB रैम को सभी वैरियंट्स में स्टैंडर्ड कर दिया है।

कैमरा की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 MP वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 12 MP अल्ट्रा-वाइट और 10 MP टेलीफोटो (upto 30x Digital Zoom, upto 3x Optical Zoom) कैमरा है, वहीं फ्रंट में 12 MP वाइड एंगल लेंस है। फोटो अब ज्यादा नेचुरल स्किन टोन और बेहतर डायनामिक रेंज के साथ आती हैं। वीडियो मोड में लेंस स्विचिंग पहले से काफी स्मूद हो गई है।

Galaxy S25 की एकमात्र निराशा इसकी 4000mAh बैटरी है, जो आज के फ्लैगशिप फोन की तुलना में थोड़ी छोटी लगती है। चार्जिंग भी सिर्फ 25W तक सीमित है, जिससे फोन को फुल चार्ज करने में थोड़ा समय लगता है। इसके बावजूद Snapdragon 8 Elite की बेहतर पावर मैनेजमेंट के कारण Galaxy S25 सामान्य उपयोग में पूरा दिन निकाल लेता है। यदि आप हैवी गेमर या लगातार आउटडोर यूजर हैं, तो आपको S25+ या S25 Ultra बेहतर विकल्प लग सकते हैं।

सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Samsung एक कदम आगे है और Galaxy S25 को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने की गारंटी दी है। आखिर में यह कहना गलत नहीं होगा कि Galaxy S25 इस साल के सबसे पावरफुल कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन्स में से एक है। यह परफॉर्मेंस, डिजाइन, कैमरा और फीचर्स के बीच बैलेंस प्रदान करता है। अब भारी डिस्काउंट के साथ यह और भी आकर्षक हो गया है।