
अमजेन की Black Friday सेल इन दिनों टेक लवर्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है और इसी सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। पहले जहां यह फ्लैगशिप फोन अपनी महंगी कीमत की वजह से कई लोगों की पहुंच से बाहर था, वहीं अब 24,999 रुपये से अधिक की बचत के साथ यह काफी आकर्षक डील बन चुका है। अगर कोई प्रीमियम एंड्रॉयड फोन लेना चाहता है, जो कैमरा, डिस्प्ले, AI और परफॉर्मेंस हर मामले में टॉप-क्लास हो, तो S25 Ultra इस समय एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के 12जीबी रैम और 256 जीबी वैरियंट को 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह फोन अभी Amazon पर 1,05,000 रुपये में लिस्टेड है यानी आपको सीधे 24,999 रुपये की बचत हो रही है। अब बैंक डिस्काउंट की बात करें, तो Federal Bank Credit Card से ईएमआई पर खरीदारी करते हैं, तो 7.5 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जो कि 3000 रुपये तक है। इस तरह आप फोन को 1,02,000 रुपये में खरीद सकते हैं और आपको करीब 28 हजार रुपये की बचत होती है। अगर आप Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी करती है, तो 3150 रुपये तक कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर की बात करें, तो 44,300 रुपये तक छूट उपलब्ध है, मगर यह एक्सचेंज किए जाने वाले फोन के कंडीशन पर निर्भर है।
Galaxy S25 Ultra के फीचर और स्पेफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट का उपयोग किया गया है जो कि पावरफुल प्रोसेसर माना जा रहा है। फोन में 12GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है। बैटरी 5,000mAh की है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो इसे लंबे समय तक टिकने वाला फ्लैगशिप बनाता है।

कैमरा डिपार्टमेंट इसकी सबसे बड़ी ताकत है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा और 10MP 3x टेलीफोटो सेंसर शामिल है। यह सेटअप 8K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करता है। फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। फोन Android 15 पर चलता है, 5G सपोर्ट करता है, IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से बचा रहता है , वहीं S Pen सपोर्ट इसे और भी यूनिक बनाता है।
खरीदें या नहीं, तो अगर आप किसी पुराने Samsung फ्लैगशिप या किसी अन्य ब्रांड के फोन से अपग्रेड कर रहे हैं, तो Galaxy S25 Ultra पावरफुल पैकेज है। इसका कैमरा क्वालिटी, डिस्प्ले, बैटरी और AI फीचर्स इसे 2025 के टॉप फ्लैगशिप्स में शामिल करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि Samsung S25 Ultra को न सिर्फ एक फ्लैगशिप डिवाइस के रूप में, बल्कि एक फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन के रूप में तैयार किया है। इसमें जनरेटिव AI फीचर्स, लाइव ट्रांसलेट, AI फोटो एडिटिंग और डायनामिक प्रोसेसिंग जैसी खूबियां शामिल हैं, जो इसे बाकी फ्लैगशिप्स से आगे ले जाती हैं। इसके AI फीचर्स खास तौर पर स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित होते हैं। S Pen सपोर्ट इसे प्रोडक्टिविटी के मामले में एक अनोखा एडवांटेज देता है, जिससे नोट्स बनाना, स्केचिंग या डॉक्यूमेंट एडिटिंग और भी आसान हो जाता है। हालांकि यदि आपके पास पहले से Galaxy S24 Ultra है, तो अपग्रेड जरूरी नहीं लगता है, क्योंकि बदलाव सीमित हैं।इसके अलावा, OPPO Find X9 Pro, Xiaomi 15 Ultra और iPhone 17 Pro Max जैसे दमदार विकल्प भी मौजूद हैं। जो लोग इन विकल्पों की तुलना में Samsung के AI फीचर्स, S Pen और इकोसिस्टम को महत्व देते हैं, उनके लिए S25 Ultra एक बढ़िया डील हो सकता है।
Black Friday सेल में Galaxy S25 Ultra भारी डिस्काउंट में उपलब्ध है, जिससे यह फोन अब पहले से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बन गया है। अगर आप Samsung फैन हैं और नई जनरेशन फीचर्स के साथ प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो इस डील को मिस नहीं करना चाहिए।


