28,000 रुपये की सीधी छूट! Samsung Galaxy S24 FE खरीदने का शानदार मौका

अगर आप सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर यह मौका आपके लिए काफी अच्छा है। इस समय फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 FE पर हैवी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस मिल रहे हैं। अच्छी बात यह है कि आप सैमसंग गैलेक्सी एस 24 एफई को 32,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Galaxy S24 FE (8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज) को भारतीय बाजार में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Flipkart इस पर 28,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर 31,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा, Axis Bank Flipkart Debit Card पर आपको ₹750 तक का कैशबैक मिलता है, वहीं Flipkart SBI Credit Card और Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं, जो ₹4,000 तक है। इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो 26,500 रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर मिल सकता है यानी सही कंडीशन वाले फोन के साथ इसे बेहद कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर्स के साथ यूजर्स EMI और कैशबैक स्कीम का भी फायदा उठा सकते हैं, जिससे कुल बचत और बढ़ जाती है।

Samsung Galaxy S24 FE

Samsung Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस देता है। यह फोन Exynos 2400e चिपसेट के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के ऐप्स में बिना लैग के परफॉर्म करता है। वहीं 4700mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। कैमरा सेटअप मजबूत है, पीछे की तरफ 50MP मेन लेंस, 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में 10MP सेल्फी शूटर मिलता है, जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छे रिजल्ट देता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि यह फोन क्यों खरीदें, तो बता दें कि इस प्राइस रेंज में काफी बैलेंस्ड फोन है। इसका सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, Samsung की AI क्षमताएं और कस्टमाइज्ड OneUI इसे दूसरों से अलग बनाती हैं। फोन का डिजाइन भी प्रीमियम हैफ्लैट फ्रेम, मैट फिनिश और वाटर-डस्ट रेसिस्टेंस के साथ यह फोन हैंड में काफी सॉलिड महसूस होता है। डिस्प्ले आउटडोर ब्राइटनेस में कुछ राइवल्स जितना तेज नहीं है, लेकिन इंडोर में यह बेहतरीन कलर और कॉन्ट्रास्ट देता है। कंटेंट स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और गेमिंग के दौरान स्टीरियो स्पीकर्स ऑडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाते हैं।

कमियों की बात करें, तो बैटरी बैकअप हैवी गेमिंग के दौरान थोड़ी जल्दी गिरता है। चार्जिंग स्पीड भी इस सेगमेंट के कुछ फोन्स जितनी तेज नहीं है। लेकिन सबसे बड़ा फायदा यह है कि Samsung S24 FE को 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, जो इसे लंबे समय के लिए सुरक्षित विकल्प बनाता है। इस कीमत पर इतना लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट कोई दूसरा ब्रांड नहीं दे रहा है, जो इसे भविष्य के लिए तैयार फोन बनाता है।

अगर आप एक स्टाइलिश, भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला फोन चाहते हैं और साथ ही Samsung की AI और सॉफ्टवेयर सपोर्ट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Flipkart Sale में Samsung Galaxy S24 FE आपकी खरीदारी लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए।