
यदि आप सैमसंग का फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है। Samsung Galaxy S24 Ultra को 1,29,999 रुपये (12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज) में लॉन्च किया गया था, अब यह Amazon पर 45,000 रुपये की बड़ी छूट के साथ 84,999 रुपये में मिल रहा है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, शानदार 200MP कैमरा और S Pen सपोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाली डील के बारे में…
इस समय Amazon पर 1,29,999 रुपये की कीमत वाला Galaxy S24 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट 84,999 रुपये में लिस्टेड है। यानी यह अपनी लॉन्च प्राइस से 45,000 रुपये कम में मिल रहा है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 2,549 रुपये तक का अतिरिक्त Amazon Pay बैलेंस कैशबैक की सुविधा भी है। यह डिवाइस Titanium Gray, Titanium Black और Titanium Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

वहीं फ्लिपकार्ट पर यह फोन 86,400 रुपये में लिस्टेड है। यहां पर बैंक ऑफर की बात करें, तो Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% तक कैशबैक यानी 4,000 तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा यहां भी एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है।
Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो फोन में 6.8 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Armor और DX एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 750 GPU के साथ आता है। यह Android 14 पर आधारित One UI के साथ आता है और कंपनी ने 7 साल के Android अपडेट का वादा किया है।

कैमरा की बात करें, तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy S24 Ultra फोन उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो प्रोफेशनल लेवल का कैमरा, पावरफुल परफॉर्मेंस और S Pen के साथ प्रोडक्टिविटी चाहते हैं। Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर इसे बेहद स्मूद और फास्ट बनाता है। इसके अलावा, Galaxy AI फीचर्स जैसे कि लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्ट और इमेज एडिटिंग टूल्स यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाते हैं। डिस्प्ले की क्वालिटी शानदार है, जो कंटेंट स्ट्रीमिंग या गेमिंग दोनों के लिए बेहतरीन अनुभव देती है। साथ ही, इसकी बिल्ड क्वालिटी और IP68 रेटिंग इसे टिकाऊ बनाती है।
अगर आप हल्का या कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं, तो इसका बड़ा और भारी डिजाइन आपको कम पसंद आ सकता है। इसके अलावा, सभी यूजर्स को AI फीचर्स उतने उपयोगी नहीं लग सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 Ultra इस वक्त मार्केट में पावरफुल स्मार्टफोन्स में से एक है। अगर आप कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और पावर पर कोई समझौता नहीं करना चाहते है, तो यह डील आपके लिए सही है। 45,000 रुपये की छूट के साथ यह फोन अब पहले से कहीं ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन गया है।


