Samsung के 200MP कैमरा वाले फोन की कीमत में 20,000 रुपये की बड़ी कटौती, जानें ऑफर डिटेल

सैमसंग (Samsung) का फ्लैगशिप फोन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो अभी भी आपके पास अच्छा अवसर है। इस समय Samsung Galaxy S25 Edge फोन 20,000 रुपये से अधिक सस्ते में मिल रहा है। बता दें कि फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी अल्ट्रा-स्लिम 5.8mm बॉडी है, जिसे कंपनी अब तक का सबसे पतला Galaxy S सीरीज मॉडल बता रही है। इसमें 200MP कैमरा, Gorilla Glass Ceramic 2 से प्रोटेक्ट सुपर AMOLED डिस्प्ले और नया Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट मिलता है, जिससे आपको हाई-एंड फ्लैगशिप का एक्सपीरियंस मिलता है।

भारत में Galaxy S25 Edge की कीमत 1,09,999 रुपये (12GB + 256GB) से शुरू होती है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 1,21,999 रुपये गई है। फोन दो कलर ऑप्शन Titanium Silver और Titanium Jetblack में उपलब्ध है। इस समय Flipkart पर Galaxy S25 Edge का 12GB + 256GB वैरियंट 89,999 रुपये में लिस्टेड है, जो कि लॉन्च प्राइस से 20,000 रुपये कम है। Flipkart कई बैंक ऑफर्स भी दे रहा है, जिसमें Axis Bank Flipkart Debit Card के खरीदारीन करने पर 750 रुपये तक कैशबैक मिलता है, वहीं Axis Bank, SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 4,000 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, नो-कॉस्ट ईएमआई 3,750 रुपये प्रतिमाह से शुरू होती है।

Samsung Galaxy S25 Edge
वहीं, यह फोन
Vijay Sales भी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यहां पर फोन 93,644 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन HDFC, HSBC, Amex और IDFC First Bank कार्ड्स पर 4,000 से लेकर 10,000 रुपये तक के इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI प्लान्स भी शुरू किए गए हैं, जिनका भुगतान सिर्फ 4,097 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। इस तरह आप फोन को 90,000 रुपये कम में खरीद सकते हैं।

फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच का Quad-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Ceramic 2 सुरक्षा दी गई है। इसका डिस्प्ले न सिर्फ ब्राइट और शार्प है, बल्कि इतनी पतली बॉडी में इस लेवल का प्रीमियम स्क्रीन मिलना इसे इसके सेगमेंट में यूनिक बनाता है। इसके अंदर Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया गया है, जो Samsung के लिए खास तौर पर ऑप्टिमाइज किया गया है। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूथ बनाता है। फोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है।

कैमरा सेक्शन में 200MP का हाई-रिजॉल्यूशन प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो कम रोशनी में भी शानदार फोटो क्लिक करता है। इसमें 2x इन-सेंसर ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट मौजूद है। साथ में 12MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है, जो लैंडस्केप और ग्रुप शॉट्स में काफी उपयोगी साबित होता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy S25 Edge

Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की बैटरी दी गई है, जो अपने पतले डिजाइन की वजह से छोटी लग सकती है, लेकिन Samsung ने बैटरी को इस तरह ऑप्टिमाइज किया है कि यह दिनभर का बैकअप आराम से दे देती है। चार्जिंग स्पीड 25W है, जो इस प्राइस रेंज में थोड़ा कम महसूस होती है, लेकिन Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट इसे बैकअप के रूप में मजबूत बनाता है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है और वजन 163 ग्राम है।

अगर बात करें इस फोन को क्यों खरीदें, तो इसका अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन, हल्का वजन, शानदार डिस्प्ले, टॉप-टियर चिपसेट और 200MP कैमरा इसे बाजार के अन्य फ्लैगशिप फोन से अलग पहचान देते हैं। Galaxy AI और One UI 7 की वजह से यह लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स और स्मार्ट फीचर्स के साथ अप-टू-डेट बना रहता है। अभी इस पर 20,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके कारण यह अपने लॉन्च प्राइस की तुलना में काफी बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बन जाता है। जो यूजर्स एक ऐसा फोन चाहते हैं जो प्रीमियम डिजाइन और परफॉर्मेंस का बैलेंस दे, उनके लिए Galaxy S25 Edge एक मजबूत विकल्प बनकर आता है।