
Tecno Spark 50 5G: भारतीय बाजार में Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G लॉन्च कर दिया है। जो कि दमदार बैटरी, शानदार परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा क्वालिटी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है कि कंपनी ने इसे बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है. ऐसे में अगर आप बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो Tecno Spark 50 5G आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ।
Tecno Spark 50 5G: कीमत
Tecno Spark 50 5G की कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है, जबकि 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल को यूजर्स 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि यह स्मार्टफोन 3 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होगा और आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को नो-कोस्ट EMI विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है।
Tecno Spark 50 5G: डिजाइन और डिस्प्ले
Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इसका वजन 210 ग्राम है और मोटाई 8.18mm है। इस डिवाइस को Ink Black, Champagne Gold, Fantasy Purple और Mint Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन में 6.78 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है जो कि IP64 रेटिंग के साथ आता है जो इसे पानी व धूल-मिट्टी से बचाता है। फोन के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720×1576 पिक्सल है और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Tecno Spark 50 5G: परफॉर्मेंस
Tecno Spark 50 5G को MediaTek Dimensity 6400 (6nm) प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो कि 2.5GHz ऑक्टा-कोर CPU के साथ आता है और इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU दिया गया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स 2TB तक का डाटा स्टोर कर सकते हैं। यह फोन Android 15 ओएस आधारित HiOS 15 पर काम करता है।
Tecno Spark 50 5G: कैमरा और बैटरी
कैमरा सेक्शन की बात करें तो Tecno Spark 50 5G में यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए 50MP का रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा सेल्फी और फोटोग्राफी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की मुख्य खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। सिंगल चार्ज में यह फोन लंबे समय तक आसानी से चल सकता है। फोन में दिया गया 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे बेहद ही कम समय में चार्ज करने में सक्षम है।
Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS और OTG दिए गए हैं। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है जो कि आजकल स्मार्टफोन्स में कम ही देखने को मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बजट रेंज में Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है जो कि काफी देर फोन का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि इसमें दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में लंबे समय तक आपका साथ दे सकती है।


