
अगर आपका बजट 15000 रुपये है और इस प्राइस रेंज में एक अच्छा फोन सर्च कर रहे हैं, तो यह बेहद ही मुश्किल काम होता है। क्योंकि स्पेसिफिकेशन की तुलना करना, रिव्यू खंगालना और सही डील सर्च करना बहुत ही थकाऊ काम हो सकता है। मगर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मायस्मार्टप्राइस (MySmartPrice) में हम यह कार्य हर दिन करते हैं ताकि आपको नया फोन खरीदने के लिए ज्यादा मशक्कत न करना पड़े। हमने यहां अमेजन पर उपलब्ध 15,000 रुपये से कम की कीमत के 5 स्मार्टफोन्स को उनके रियल परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और कैमरा क्वालिटी के आधार पर सलेक्ट किया है, जो अच्छे परफॉर्मेंस के साथ बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस भी प्रदान करते हैं। अगर आप चाहें, तो ये फोन अभी अमेजन से खरीद सकते हैं और अच्छी बात यह है कि इन डिवाइस पर अच्छी डील भी मिल रही है।
iQOO Z10X 5G

- डिस्प्ले: 6.72-इंच, 120Hz IPS LCD
- प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300
- कैमरा: 50MP प्राइमरी + 2MP डेप्थ
- बैटरी और चार्जिंग: 6,500mAh, 44W फ्लैशचार्ज
- सॉफ्टवेयर: Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15
अमेजन: 13,498 रुपये स्टोर पर जाएं
अगर आपको लगता है कि बजट फोन परफॉर्मेंस में पीछे होते हैं तो फिर तो फिर आपको iQOO Z10X 5G ट्राई कर देखना चाहिए। iQOO का यह लेटेस्ट फोन 15,000 रुपये से कम की रेंज में बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला फोन है। इसमें भरोसेमंद प्रोसेसर और करीब दो दिन तक आसानी से चलने वाली बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं कैमरा की बात करें, तो डुअल रियर कैमरे पोर्ट्रेट्स में अच्छा बैकग्राउंड सेपरेशन देते हैं और कुल मिलाकर यूजर एक्सपीरियंस तेज और बेहतरीन है। सबसे खास है इसकी ड्यूरेबिलिटी है। यह फोन गिरने पर आसानी से खराब नहीं होगा, क्योंकि यह मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन रोजमर्रा के झटकों और गिरने को सह सकता है। यह उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प हो सकता है, जो कम बजट में बेहतर परफॉर्मेंस और मजूबत बिल्ड चाहते हैं।
Samsung Galaxy M16 5G

- डिस्प्ले: 6.7-इंच, 90Hz सुपर एमोलेड
- प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300
- कैमरा: 50MP प्राइमरी + 5MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो
- बैटरी और चार्जिंग: 5,000mAh, 25W फ्लैशचार्ज
- सॉफ्टवेयर: Android 15 पर आधारित OneUI 7
अमेजन: 11,499 रुपये स्टोर पर जाएं
बजट सेगमेंट में सैमसंग का गैलेक्सी एम16 5जी एक अच्छर विकल्प है। इसे डेली यूज के हिसाब से डिजाइन किया गया है और यह फोन स्मूथ परफॉर्मेंस, शार्प विजुअल्स और 5G सपोर्ट से लैस है। फोन सैमसंग के One UI पर चलता है, जो इस सेगमेंट के ज्यादातर फोन्स से अलग साफ और बिना bloatware का एक्सपीरियंस देता है। इस फोन के साथ अच्छी बात यह है कि 6 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा मिलता है, जो 15,000 रुपये से कम की कैटेगरी में इसे बेहतरीन कहा जा सकता है। इतना ही नहीं, फोन में गूगल का Circle to Search फीचर मिलता है, जो क्लिक सर्च को आसान बनाता है। बेहतर कैमरा सेटअप, अच्छी बिल्ड क्वालिटी के साथ M16 5G उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो बजट में वैल्यू, लंबा सॉफ्टवेयर अपडेट और भरोसेमंद ब्रांड की तलाश में हैं।
Realme Narzo 80X

- डिस्प्ले: 6.72-इंच, 120Hz IPS LCD
- प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400
- कैमरा: 50MP प्राइमरी + 2MP डेप्थ
- बैटरी और चार्जिंग: 6,000mAh, 45W फ्लैशचार्ज
- सॉफ्टवेयर: Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0
अमेजन: 12,998 रुपये स्टोर पर जाएं
Realme Narzo 80X 15,000 रुपये से कम की कीमत में एक बढ़िया फोन है। फोन की ड्यूरेबिलिटी अच्छी है। यह IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है। यहां तक कि बहुत सारे हाई-एंड फोन्स में भी अभी IP69 रेटिंग नहीं है। इसके अलावा, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए आसान बनाता है। हालांकि परफॉर्मेंस में थोड़ी बेहतर हुई है, लेकिन बैटरी कैपेसिटी के मामले में यह बढ़िया फोन है। खासकर, यह उन यूजर्स के लिए आदर्श है, जो बिना मिड-डे चार्जिंग के लंबे समय तक चलने वाली बैटरी चाहते हैं। फोन के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत अमेजन पर 13,999 रुपये है, जो पर्याप्त मेमोरी और स्मूथ मल्टीटास्किंग देता है।
iQOO Z10 Lite 5G

- डिस्प्ले: 6.74-इंच, 90Hz IPS LCD
- प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300
- कैमरा: 50MP प्राइमरी + 2MP डेप्थ
- बैटरी और चार्जिंग: 6,000mAh, 15W फ्लैशचार्ज
- सॉफ्टवेयर: Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15
अमेजन: 9,998 रुपये स्टोर पर जाएं
iQOO Z10 Lite फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन है। यह शानदार परफॉर्मेंस, बेहतर बैटरी लाइफ, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है, जो इस प्राइस रेंज में इसे एक बढ़िया विकल्प बनाता है। कैमरा की बात करें, तो रियर डुअल-कैमरा सिस्टम को AI Photo Enhance और AI Erase जैसे स्मार्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स से बेहतर बनाया गया है, जो Z10 सीरीज के महंगे मॉडल्स से लिए गए हैं। इसका मतलब है कि बिना मैनुअल एडिटिंग के शार्प और साफ तस्वीरें आती है। यह 15,000 रुपये से कम में यह उन लोगों के लिए मजबूत दावेदार है, जो ज्यादा फंक्शन चाहते हैं।
Redmi 14C 5G

- डिस्प्ले: 6.88-इंच, 120Hz IPS LCD
- प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
- कैमरा: 50MP प्राइमरी
- बैटरी और चार्जिंग: 5,160mAh, 18W फ्लैशचार्ज
- सॉफ्टवेयर: Android 14 पर आधारित HyperOS
अमेजन: 11,498 रुपये स्टोर पर जाएं
Redmi 14C प्रीमियम लुक वाला फोन है, जो सामान्य फोन की तुलना में कहीं ज्यादा आकर्षक दिखता है। इसका बोल्ड डुअल-टोन डिजाइन, खासकर स्टारलाइट ब्लू वैरियंट काफी आकर्षक है। यह फोन डेली टास्क को अच्छे से हैंडल करता है और इसकी बैटरी लाइफ भी बेहतर है। फोन के 6GB + 128GB वर्जन सिर्फ ₹11,499 में उपलब्ध है, जो इसे 10,000 रुपये के आसपास सबसे अच्छे वैल्यू 5G फोन्स में से एक बनाता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें आपको भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलता है और अच्छी बात यह है कि इसमें FM रेडियो भी है, जो आज के स्मार्टफोन में कम ही दिखते हैं।


