15,000 रुपये से कम में लॉन्च हुए ये नए 5G स्मार्टफोन, देखें प्राइस और फीचर

पिछले कुछ सप्ताह में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में कई नए लॉन्च देखने को मिले हैं। बजट सेगमेंट में Realme, Redmi, Poco और Lava जैसी ब्रांड्स ने प्राइस-सेंसिटिव यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक विकल्प पेश किए हैं। Realme ने अपना नया P4x लॉन्च किया है, वहीं Redmi और Poco अपने 15C और C85 जैसे मॉडल्स लॉन्च किए। वहीं Lava भी अपने Play Max स्मार्टफोन के साथ बजट गेमिंग सेगमेंट में उतर गया है। बताते चलें कि ये सभी फोन कम कीमत में बेहतर फीचर्स और बेहतरीन वैल्यू प्रदान करते हैं। अगर आप 15,000 रुपये से कम की बजट में एक नया और किफायती स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Realme P4x, Redmi 15C 5G, Poco C85 5G और Lava Play Max बेहतर विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन बजट स्मार्टफोन के फीचर और प्राइस की डिटेलः

Realme P4x

Realme P4x 5G

रियलमी पी4एक्स (Realme P4x) एयरोस्पेस-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ आता है, जो देखने में प्रीमियम लगता है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Realme ने इस फोन को परफॉर्मेंस-फोकस्ड बनाया है और इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 6.72-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।फोन में वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है, ताकि लंबे गेमिंग सेशन के दौरान परफॉर्मेंस स्थिर रहे। कंपनी का दावा है कि P4x पर BGMI और Call of Duty Mobile जैसे गेम 90FPS पर चलते हैं, जबकि Free Fire 120FPS तक। कैमरा सेटअप को देखें, तो 50MP मेन कैमरा और 8MP सेल्फी है। इसकी कीमत 15,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर के साथ इसे 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Redmi 15C 5G

Redmi 15C 5G

15,000 रुपये से कम की रेंज में रेडमी 15सी (Redmi 15C 5G) भी आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, जिसमें 33W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए बनाया गया है, खासकर YouTube Shorts और Instagram Reels के लिए। इसी वजह से इसमें 6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए कस्टम गेम मोड भी शामिल है। कैमरा में 50MP रियर सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 4GB/128GB वैरियंट के लिए 12,499 रुपये है। यह फोन भी IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Poco C85 5G

पोको सी85 5जी (Poco C85 5G) कम कीमत में स्टाइलिश और पावरफुल फोन है। इसका डुअल-टोन मैट फिनिश इसे अपने सेगमेंट में प्रीमियम लुक देता है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, ताकि जरूरत पड़ने पर आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकें। परफॉर्मेंस की बात करें, तो Poco C85 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में एक कस्टम गेम मोड भी है, जो गेमिंग के दौरान बेहतर स्टेबिलिटी प्रदान करता है। यह फोन 6.9-इंच का HD+ LCD पैनल देता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और TUV सर्टिफिकेशन मौजूद है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 810 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी भी ठीक रहती है। कैमरा सेक्शन में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है यानी यह धूल और पानी के छीटों से सुरक्षित रहता है। इसका 4GB/128GB वैरियंट 11,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है और बैंक ऑफर्स के बाद इसे 10,999 रुपये तक खरीदा जा सकता है।

Lava Play Max

Lava Play Max launched in India with 120Hz screen Dimensity 7300 Rs 12999

Lava Play Max सस्ती कीमत में परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन है। फोन का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक गेमिंग थीम लिए हुए है, जो इसे इस रेंज के बाकी फोन से अलग बनाता है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। साथ ही, फोन में वेपर कूलिंग चेंबर भी है, जिससे लंबी गेमिंग सेशन के दौरान तापमान नियंत्रित रहता है। Play Max में 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कैमरा सेटअप को देखें, तो 50MP का मेन कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को IP54 रेटिंग मिली है यानी यह हल्की धूल और पानी के छींटों को झेल सकता है। Lava Play Max का 6GB/128GB वैरियंट 12,999 रुपये में उपलब्ध है। यह उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है जो किफायती दाम में गेमिंग-फोकस्ड फोन चाहते हैं।