15000 रुपये से कम वाले Vivo 5G फोन, जानें कीमत और फीचर

अगर आप ₹15,000 के बजट में एक अच्छा Vivo 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं। इस रेंज में वीवो के vivo T4X 5G, vivo T3x 5G, vivo Y29 5G, vivo T3 Lite 5G, vivo Y28s 5G, vivo Y28 5G 5G जैसे फोन उपलब्ध हैं। इन स्मार्टफोन्स में दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। साथ ही, ये सभी 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं, जिससे आपको बेहतरीन इंटरनेट स्पीड का अनुभव मिलेगा।

₹15000 से कम वाले वीवो 5G मोबाइल फोन (2025)

वीवो 5जी फोन  कीमत
vivo T4X 5G 13,999 रुपये (6GB+128GB)
vivo T3x 5G 12,499 रुपये (4GB+128GB)
vivo Y29 5G 13,999 रुपये (4GB+128GB)
vivo T3 Lite 5G 10,499 रुपये (4GB+128GB)
vivo Y28s 5G 12,999 रुपये (4GB+128GB)
vivo Y28 5G 12,999 रुपये (4GB+128GB)

vivo T4X 5G

vivo T4X 5G

वीवो T4X दमदार स्मार्टफोन है जो शानदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर (2.5 GHz, क्वाड-कोर + 2 GHz, क्वाड-कोर) आर्किटेक्चर पर काम करता है। यह फोन 8GB तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। डिस्प्ले की बात करें, तो वीवो T4X में 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सेगमेंट में यह स्मार्टफोन 50MP + 2MP का डुअल प्राइमरी कैमरा सेटअप ऑफर करता है, जिसमें LED फ्लैश भी दिया गया है। वहीं, 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

vivo T3x 5G

vivo T3x

यदि आप वीवो का 5G फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो vivo T3x 15000 रुपये से कम की रेंज में एक विकल्प हो सकता है। फोन के शुरुआत 4GB रैम और 128GB वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर ₹12,499 है। vivo T3x फोन में 6.72 इंच का बड़ा 120Hz LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूथ विजुअल्स प्रदान करता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फोन में स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का उपयोग किया है, जो बेसिक टास्क के लिए अच्छा माना जाता है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज है। अच्छी बात है कि इसमें 6000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन लेटेस्ट Android v14 OS पर चलता है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

vivo Y29 5G

vivo Y29 5G

vivo Y29 5G के बेस वैरियंट की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर ₹13,999 (4GB+128GB) है। इसमें 6.68 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल + 0.08 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। कंपनी ने फोन में मीडियाटेक Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का उपयोग किया है, जो मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें आपको 5500mAh की पावरफुल बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यह फोन Android v14 OS पर आधारित है और इसमें आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

vivo T3 Lite

vivo T3 Lite

15000 रुपये से कम की रेंज में vivo T3 Lite भी एक विकल्प हो सकता है। इस बजट 5G स्मार्टफोन के बेस वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 10,499 रुपये (4GB+128GB) है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.56 इंच का 90Hz LCD डिस्प्ले अच्छे कलर्स और स्मूथ स्क्रॉलिंग अनुभव देता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसकी 5000 mAh की बैटरी 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android v14 OS पर आधारित है।

vivo Y28s

vivo Y28s

vivo Y28s का बेस वैरियंट फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये (4GB+128GB) में उपलब्ध है। फोन में 6.56 इंच का 90Hz LCD पैनल है, जो अच्छी ब्राइटनेस और स्मूथ विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल + 0.08 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कंपनी ने Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज है, जो बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। इसमें 5000 mAh की बैटरी 15W चार्जिंग सपोर्ट है। यह फोन Android v14 OS पर काम करता है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

vivo Y28 5G

vivo Y28 5G

vivo Y28 5G फ्लिपकार्ट पर ₹12,999 (4GB+128GB) की कीमत में उपलब्ध है और इसमें मीडियाटेक Dimensity 6020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6.56 इंच का 90Hz IPS LCD पैनल है, जो अच्छे व्यूइंग एंगल्स प्रदान करता है। फोटोग्राफी की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जो परफॉर्मेंस के लिहाज से अच्छा विकल्प बनाता है। इसकी 5000 mAh की बैटरी 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android v13 OS पर आधारित है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

अगर आप ₹15,000 के बजट में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Vivo के ये स्मार्टफोन्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन सभी में अच्छे प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे आपको शानदार परफॉर्मेंस का अनुभव मिलेगा।