
वीवो का मिड रेंज वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल में Vivo T4 Ultra काफी सस्ते में मिल रहा है। आपको बता दें कि वीवो टी4 अल्ट्रा के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट को 37,999 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल को 39,999 रुपये और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरियंट को 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन करीब 4000 रुपते तक सस्ते में मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं फ्लिपकार्ट पर क्या डील मिल रही है।
Flipkart पर वीवो टी4 अल्ट्रा के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट को 35,999 रुपये में लिस्टेड किया गया है यानी आपको यहां सीधे लॉन्च प्राइस से 2,000 रुपये की छूट मिलती है। इसके अलावा, अगर आपके पास HDFC, ICICI, AXIS , FK AXIS का क्रेडिट और डेबिट कार्ड है, तो 2,000 रुपये का और इंस्टेंड डिस्काउंट मिलता है, जिसके बाद फोन के बेस वैरियंट की कीमत 33,999 रुपये रह जाती है। इस तरह 4000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास Axis Bank Flipkart Debit Card है, तो इस पर आपको 750 रुपये तक कैशबैक मिलता है। इसके अलावा, Flipkart SBI और Flipkart Axis बैंक कार्ड पर भी 4,000 रुपये तक कैशबैक मौजूद है। इसके साथ 29,550 रुपये तक एक्सचेंज की सुविधा भी है। हालांकि यह आपके पुराने फोन के कंडीशन पर भी निर्भर करता है। यह फोन Meteor Grey और Phoenix Gold इन दो कलर ऑप्शन में आता है।

Vivo T4 Ultra के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.67 इंच का 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और FHD+ रिजॉल्यूशन है। फोन में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देता है। इसमें Immortalis-G720 GPU है, जो गेमिंग को स्मूथ बनाता है। ऐप लॉन्चिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग में यह फोन बिना लैग के शानदार परफॉर्म करता है। फोन में 8GB और 12GB RAM और 256GB और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
कैमरा इस फोन की सबसे मजबूत खासियतों में से एक है। पीछे की तरफ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा मिलता है, जो 3X ऑप्टिकल जूम प्रदान करता है। वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन में आपको 5500mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता ही। Vivo T4 Ultra Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन के लिए 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। IP64 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
अगर बात करें कि यह फोन क्यों खरीदें, तो इसके कई कारण हैं। सबसे पहले, इसमें 3X ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप कैमरा मिलता है, जो इस कीमत में काफी कम फोनों में मिलता है। दूसरा, इसका Dimensity 9300+ चिपसेट बेहद दमदार है और भारी गेमिंग को भी आसानी से संभाल लेता है। इसके साथ आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 5000 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है, जो गेमिंग और मूवीज के दौरान एक्सपीरियंस को शानदार बनाता है। 90W फास्ट चार्जिंग और 5500mAh की बैटरी इसे लंबी बैटरी लाइफ वाला बेहतरीन विकल्प बनाती है।
कुल मिलाकर, अगर आप 35,000 रुपये से कम में एक ऐसा फोन चाहते हैं, जो कैमरा, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी इन सभी में संतुलन बनाए रखता हो, तो Vivo T4 Ultra एक विकल्प हो सकता है।


