8,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा Vivo V60, जानें अब कितने में मिलेगा यह फोन

अगर आप प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल कैमरा वाले फोन की तलाश में हैं, तो यह सही वक्त है। Vivo V60 पर शानदार डिस्काउंट पर अब मिल रहा है। फोन के बेस वैरियंट की एमआरपी 41,999 रुपये है और यह फोन अभी अमेजन पर 36,999 रुपये में उपलब्ध है। इस पर कंपनी 3,000 रुपये का बैक डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद फोन को 34,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। बता दें कि Vivo V60 कंपनी की V-सीरीज का नया और खूबसूरत स्मार्टफोन है, जो डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में बेहद दमदार माना जा रहा है। इसमें 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh की बैटरी, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और IP68 व IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे इस प्राइस रेंज में बढ़िया दावेदार बनाते हैं।

Vivo V60

Vivo V60 पर मिलने वाली डील की बात करें, तो फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी वैरियंट की कीमत अमेजन पर 41,999 रुपये है। यह फोन अभी 12 प्रतिशत छूट के साथ 36,999 रुपये में उपलब्ध है। इस समय कंपनी फोन पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसके बाद इसे 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है यानी आप करीब 8,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। बता दें कि बैंक ऑफर में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी करते हैं, तब आपको 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं यहां पर आपको नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा, अगर प्राइम मेंबर हैं और Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी करते हैं, तो 5 प्रतिशत कैशबैक ले सकते हैं, जो 1,109 रुपये तक हो सकता है।

Vivo V60

फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Vivo V60 में 6.77 इंच AMOLED है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट के साथ आता है। फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर का उपयोग किया है। इसमें आपको 16 जीबी तक रैम और 512जीबी तक के स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। फोन का कैमरा इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। इसमें 50MP ZEISS OIS मेन कैमरा (Sony IMX766 सेंसर), 50MP ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 92 डिग्री वाइड एंगल और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें आपको AI Reflection Removal, Magic Move और Four Season Portrait जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। फोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है और कंपनी ने 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

अगर आपके मन में यह सवाल है कि Vivo V60 को क्यों खरीदें, तो बता दें कि कैमरा सेंट्रिक फोन चाहने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसका ZEISS कैमरा सेटअप सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन है। डिजाइन बेहद प्रीमियम है और 90W चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी इसे लंबी रेस का घोड़ा बनाती है। साथ ही, IP68/IP69 सर्टिफिकेशन मिलता है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाता है। वहीं अगर आप गेमिंग के लिए हाई-एंड परफॉर्मेंस फोन ढूंढ रहे हैं, तो इसका Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट थोड़ा कमजोर लग सकता है।

33,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर Vivo V60 एक बेहतरीन डील है, खासकर उनके लिए जो डिजाइन, कैमरा और बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं। यह फोन न केवल देखने में प्रीमियम है, बल्कि लंबे समय तक बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी प्रदान करता है।