
अगर आप 2026 की शुरुआत में एक पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो फिर एक बार Vivo X100 Pro को देख सकते हैं, क्योंकि इस समय एक शानदार डील के साथ अमेजन पर उपलब्ध है। यह दमदार Dimensity 9300 प्रोसेसर, ZEISS ट्यून कैमरा सिस्टम और प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। लॉन्च के समय ₹89,999 में आने वाला यह फ्लैगशिप अब ₹60,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकता है, जो इसे वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बना देता है।
Amazon पर Vivo X100 Pro 5G (16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज) इस समय ₹59,999 की कीमत पर लिस्टेड है, जो इसकी लॉन्च कीमत ₹89,999 से सीधे ₹30,000 कम है। इसके अलावा, अगर आप Federal Bank Scapia क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो ₹1,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत और कम हो जाती है। बैंक ऑफर्स के साथ यह डिवाइस EMI ऑप्शन में भी उपलब्ध है, जहां No Cost EMI की शुरुआत लगभग ₹2,105 प्रति माह से होती है।
एक्सचेंज ऑफर की बात करें, तो Amazon पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹44,300 तक का एक्सचेंज वैल्यू भी ऑफर कर रहा है। हालांकि एक्सचेंज अमाउंट आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा।

Vivo X100 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो फोन में 6.78-इंच का LTPO कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले न सिर्फ स्मूद है, बल्कि कलर और ब्राइटनेस के मामले में भी फ्लैगशिप लेवल एक्सपीरियंस देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI टास्क को आसानी से हैंडल करता है। फोन में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसमें ZEISS ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony IMX989 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। लो-लाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स में यह फोन शानदार रिजल्ट देता है। फोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है। बैटरी की बात करें, तो Vivo X100 Pro में 5,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W FlashCharge सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन कुछ ही मिनटों में काफी हद तक चार्ज हो जाता है, जो डेली यूज में बड़ा प्लस पॉइंट है।
क्या यह डील खरीदने लायक है? अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप फोन चाहते हैं जिसमें टॉप-क्लास कैमरा, पावरफुल परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग मिले, तो Vivo X100 Pro इस समय एक बेहतरीन डील साबित होता है। ₹90,000 के फोन को ₹60,000 के आसपास खरीद पाना अपने आप में बड़ा फायदा है। खासतौर पर फोटोग्राफी लवर्स और पावर यूजर्स के लिए यह डिवाइस अभी भी 2026 में पूरी तरह से प्रासंगिक और फ्यूचर-रेडी है।


