50MP कैमरा, डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर के साथ Wobble One स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च, देखें क्या है कीमत और फीचर

देसी ब्रांड Wobble ने भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्टफोन Wobble One लॉन्च किया है। मिड रेंज वाला यह फोन चीनी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है। बता दें कि यह Indkal Technologies की स्वामित्व वाली ब्रांड है और इस फोन को खासतौर पर युवा यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह प्रीमियम डिजाइन, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP और AI फीचर्स के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 12 दिसंबर से Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

गैजेट्स 360 के मुताबिक, Wobble One के शुरुआती 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 22,000 रुपये है। कंपनी जल्द ही 8GB+256GB और 12GB+256GB मॉडल भी लॉन्च करेगी, जिनकी कीमतें जल्दी सामने आ सकती हैं। फोन को तीन प्रीमियम कलर ऑप्शंस Mythic White, Eclipse Black और Odyssey Blue में पेश किया गया है।

Wobble One फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन ग्लास बैक और एल्यूमीनियम अलॉय फ्रेम के साथ आता है। इसकी मोटाई 7.8mm है। यह फोन Android 15 पर चलता है और इसमें कंपनी ने कई AI बेस्ड फीचर्स शामिल किए हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और भी स्मार्ट और तेज हो सकता है। स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस वाले MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट से लैस है, जो 2.6GHz तक की हाई परफॉर्मेंस क्लॉक स्पीड देता है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा। कंपनी ने इस फोन में Epic HyperEngine गेमिंग टेक्नोलॉजी दी है, जो इसे gamers के लिए बेहतर बनाती है।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो Wobble One के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 सेंसर है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड + Bokeh कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है, जिससे users को अलग-अलग शूटिंग मॉड्स का पूरा फायदा मिलता है। फोन में Wobble Mode नामक एक खास कैमरा फीचर भी है, जो वीडियो स्टेबिलिटी और AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने के लिए है। वहीं फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो होल-पंच कटआउट में मौजूद है। हालांकि कंपनी ने अभी बैटरी के बारे में खुलासा नहीं किया है।

फोन USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, Dolby Atmos ऑडियो, Wi-Fi 6 और Bluetooth जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ आता है। Dolby Atmos और Dolby Vision सपोर्ट इसे मल्टीमीडिया लवर्स के लिए एक विकल्प बनाता है।