
यदि आप ₹10,000 से कम बजट में एक नया Smart TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय भी अच्छी डील मिल रही है। बता दें कि Amazon और Flipkart पर इस समय 32-इंच Smart TVs पर भारी छूट दी जा रही है, जहां QLED डिस्प्ले, Google TV/Android TV सपोर्ट, दमदार साउंड आउटपुट और Netflix, Prime Video, Jio Hotstar जैसे लोकप्रिय OTT ऐप्स वाले टीवी बेहद कम कीमत में मिल रहे हैं। खास बात यह है कि कई ब्रांड्स के 2025 Edition Smart TVs पर 50% से ज्यादा का डिस्काउंट, बैंक ऑफर, कैशबैक और No Cost EMI जैसे फायदे भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने बेडरूम या छोटे लिविंग रूम के लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी Smart TV तलाश रहे हैं, तो यह डील लिस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
FOXSKY 32 FSELS PRO 32 inch (81 cm) LED HD-Ready TV
FOXSKY 32-इंच HD-Ready LED TV की एमआरपी Flipkart पर 22,499 रुपये है। यह फिलहाल 64 प्रतिशत की छूट के साथ 7,999 रुपये में मिल रहा है। टीवी मॉडल और कंडिशन के आधार पर 1900 रुपये तक एक्सचेंज के साथ आपको बैंक ऑफर्स के तहत चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट और EMI विकल्प भी मिलता है, जिससे इसे खरीदना और आसान हो जाता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 32-इंच का HD-Ready डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366×768 पिक्सल है और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेसिक व्यूइंग के लिए अच्छा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, पेन ड्राइव या अन्य डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। साउंड के लिए 30W आउटपुट मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में काफी अच्छा माना जाता है। यह TV उन यूजर्स के लिए सही है जो कम कीमत में बेसिक टीवी देखना चाहते हैं।
Coocaa S4U Plus 32 inch HD Ready Smart TV
Coocaa का 32-इंच S4U Plus Smart TV की एमआरपी फ्लिपकार्ट 13,999 रुपये है। मगर अभी यह टीवी 43 प्रतिशत की छूट के साथ 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इस टीवी पर भी आपको 1900 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके साथ बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन भी दिए जाते हैं, जिससे डील और बेहतर बन जाती है।

इस TV में 32-इंच HD-Ready LED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366×768 पिक्सल है और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI और 1 USB पोर्ट दिए गए हैं। साउंड के लिए 30W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट मिलता है, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है। यह Coolita OS पर चलता है और 300+ लाइव चैनल, Voice Control (Coolink App), Eye Care टेक्नोलॉजी और स्मार्ट ऐप्स का सपोर्ट देता है।
Kodak 32SE5001BL 32 inch LED HD-Ready TV
Kodak का 32-इंच HD-Ready LED TV फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये की एमआरपी पर उपलब्ध है, लेकिन इस समय इसकी कीमत 43 प्रतिशत छूट के साथ घटकर 8,499 रुपये रह गई है। ऑफर्स की बात करें, तो इस टीवी पर 1900 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर के साथ आपको बैंक ऑफर्स और EMI विकल्प भी मिल रहे हैं, जिससे इस टीवी को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 32-इंच का LED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366×768 पिक्सल है और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलते हैं, जिससे आप कई डिवाइस एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। यह TV कई वीडियो फॉर्मेट जैसे AVI, MKV, MP4 आदि को सपोर्ट करता है। साउंड के लिए 30W आउटपुट दिया गया है, जो इस बजट में अच्छा है। यह TV उन यूजर्स के लिए सही है जो कम कीमत में ज्यादा पोर्ट्स और मल्टीमीडिया सपोर्ट चाहते हैं।
VW 32 inches OptimaX Series HD Ready Smart QLED Android TV (VW32AQ1)
VW का 80 सेमी यानी 32-इंच OptimaX Series HD Ready Smart QLED Android TV की एमआरपी Amazon पर ₹18,999 है, लेकिन अभी यह सिर्फ ₹8,099 में उपलब्ध है यानी इस TV पर करीब 57% की भारी छूट मिल रही है। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर ₹242 तक का कैशबैक मिल सकता है, जबकि चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर ₹1,500 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा No Cost EMI का विकल्प ₹285 प्रति माह से शुरू होता है।

फीचर्स की बात करें, तो इस TV में HD Ready QLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366×768 पिक्सल है और व्यूइंग एंगल 178 डिग्री का है। कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB, Wi-Fi और LAN पोर्ट मिलते हैं। साउंड आउटपुट 24W का है और इसमें 5 अलग-अलग साउंड मोड दिए गए हैं। यह Android Smart TV Prime Video, Netflix, Jio Hotstar, Zee5 जैसे ऐप्स को सपोर्ट करता है। साथ ही स्क्रीन मिररिंग, क्वाड-कोर प्रोसेसर और 4-स्टार एनर्जी रेटिंग भी मिलती है।
Acer 32 inches Advanced N Series Standard LED TV (AR32NSV53HDFL (Black))
अगर आपका बजट और भी कम है और आपको एक सिंपल लेकिन भरोसेमंद TV चाहिए, तो Acer का 32-इंच Advanced N Series LED TV एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह TV अमेजन पर ₹14,999 की MRP से सीधे ₹7,499 में मिल रहा है यानी करीब 50% का डिस्काउंट। EMI की शुरुआत ₹264 प्रति माह से होती है और चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,500 तक की छूट भी दी जा रही है।

इस TV में 1366×768 पिक्सल का HD Ready डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, लैपटॉप या गेमिंग कंसोल आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। साउंड के लिए 24W के हाई-फिडेलिटी स्पीकर्स और वर्चुअल सराउंड साउंड सपोर्ट मिलता है। हालांकि इसमें Wi-Fi सपोर्ट नहीं है, इसलिए यह उन यूजर्स के लिए बेहतर है, जो सेट-टॉप बॉक्स के जरिए कंटेंट देखते हैं। इसमें 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी दी जा रही है।
Blaupunkt 32 inches Quantum Dot Series QLED Google Android TV (32QD7080)
यदि आप ₹10,000 के अंदर प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Blaupunkt का 32-इंच Quantum Dot Series QLED Google Android TV इस समय अमेजन पर सिर्फ ₹9,999 में उपलब्ध है। इसकी एमआरपी ₹22,999 है। इस पर भी करीब 57% की छूट दी जा रही है। Amazon Pay ICICI Bank कार्ड से ₹299 तक का कैशबैक और चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,500 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। No Cost EMI की शुरुआत ₹352 प्रति माह से होती है।

यह TV HD Ready रिजॉल्यूशन के साथ आता है और इसमें HDR10 सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के मामले में यह सबसे आगे है, क्योंकि इसमें Dual Band Wi-Fi, 3 HDMI, 2 USB, Bluetooth 5.0, Optical और Ethernet पोर्ट दिए गए हैं। साउंड आउटपुट 48W का है और इसमें Dolby Digital Plus और DTS TruSurround सपोर्ट मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में बड़ा प्लस पॉइंट है। Google Android TV होने की वजह से Netflix, Prime Video, YouTube, Zee5 जैसे सभी ऐप्स सपोर्ट करते हैं और Google Assistant का भी सपोर्ट मिलता है।
Thomson Alpha QLED 32 inch QLED HD Ready Smart Linux TV 2025 Edition
Thomson Alpha QLED 80 cm यानी 32-इंच Smart Linux TV 2025 Edition की एमआरपी फ्लिपकार्ट पर ₹14,999 है, लेकिन अभी यह ₹8,499 में मिल रहा है यानी करीब 43% का डिस्काउंट। BOBCARD EMI ट्रांजैक्शन पर ₹1,500 तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

इस TV में QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्राइट कलर्स, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और शार्प पिक्चर क्वालिटी देता है। साउंड की बात करें, तो इसमें 36W का पावरफुल ऑडियो आउटपुट मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में एक बड़ा प्लस पॉइंट है। TV में Linux OS दिया गया है और JioHotstar, YouTube जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। इसके अलावा, स्पोर्ट्स मोड, वेब ब्राउजर, Wi-Fi, HDMI और USB कनेक्टिविटी के साथ यह TV उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो मजबूत साउंड और QLED डिस्प्ले चाहते हैं।
realme TechLife 32 inch QLED HD Ready Smart Google TV 2025 Edition (32HDGQRDDAQ)
realme TechLife 80 cm (32-inch) QLED HD Ready Smart Google TV 2025 Edition इस समय फ्लिपकार्ट पर ₹10,499 में उपलब्ध है। BOBCARD EMI पर ₹1,500 तक का बैंक डिस्काउंट रहा है। इसके बाद इसे 10,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। इसकी एमआरपी ₹23,999 है।

यह TV Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे आपको Netflix, Prime Video, YouTube और कई OTT ऐप्स का आसान एक्सेस मिलता है। इसमें Quad-Core प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। साउंड के लिए 26W स्पीकर्स और Dolby Audio सपोर्ट मौजूद है। QLED डिस्प्ले की वजह से कलर और ब्राइटनेस बेहतर मिलती है। अगर आप Google TV इंटरफेस और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो यह TV एक प्रीमियम चॉइस बनता है।
iFFALCON by TCL S55 80 cm (32 inch) HD Ready LED Smart Google TV 2025 Edition
iFFALCON by TCL S55 32-इंच HD Ready LED Smart Google TV 2025 Edition इस समय फ्लिपकार्ट पर ₹19,990 की MRP से घटकर ₹8,999 में मिल रहा है। इस पर भी BOBCARD EMI के जरिए ₹1,500 तक का बैंक ऑफर उपलब्ध है।

यह TV Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है, जिससे पिक्चर क्वालिटी ज्यादा बेहतर दिखाई देती है। साउंड के लिए इसमें Dolby Audio सपोर्ट के साथ 16W स्पीकर्स दिए गए हैं। Movie Mode, Game Mode और Sports Mode जैसे मल्टी-व्यूइंग ऑप्शन इसे अलग बनाते हैं। साथ ही, Google Assistant, Chromecast Built-in और Kids Profile जैसी सुविधाएं इसे फैमिली-फ्रेंडली Smart TV बनाती हैं।
Infinix 32GH3Q 32 inch QLED HD Ready Smart Google TV 2025 Edition
Infinix 32GH3Q 80 cm QLED HD Ready Smart Google TV 2025 Edition इस समय फ्लिपकार्ट पर ₹16,999 की MRP से घटकर ₹8,999 में उपलब्ध है। Flipkart Axis Bank और SBI कार्ड्स पर 5% तक का कैशबैक भी मिल रहा है।

इस TV में QLED डिस्प्ले, EPIC Engine टेक्नोलॉजी और Google TV का सपोर्ट मिलता है, जिससे कलर, क्लैरिटी और कॉन्ट्रास्ट बेहतर दिखाई देता है। साउंड के लिए इसमें 20W स्पीकर्स और Dolby Audio दिया गया है। Quad-Core प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ यह TV स्मूद परफॉर्मेंस देता है। Dual-Band Wi-Fi, Chromecast Built-in और Google Home App सपोर्ट इसे एक ऑल-राउंड Smart TV बनाते हैं।
नोटः कीमत और ऑफर्स खबर लिखे जाने के समय की है। इसमें बदलाव संभव है। इसलिए खरीदारी से पहले प्राइस जरूर चेक कर लें।


