
संचार साथी ऐप के बाद अब भारत सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों से Aadhaar App को सभी फोन्स में प्री-इंस्टॉल कराने का अनुरोध किया है। जिसे लेकर टेक इंडस्ट्री में एक नई बहस छिड़ गई है और Apple-Samsung जैसी दिग्गज कंपनियों ने इसे स्वीकार करने से इंकार करन दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने इस साल की शुरुआत में Apple, Samsung और Google जैसी कंपनियों से अनौपचारिक रूप से अनुरोध किया था कि वे अपने सभी डिवाइसेज में Aadhaar App को प्री-इंस्टॉल करें, ताकि यूजर्स आसानी से डिजिटल सर्विसेज का उपयोग कर सकें। लेकिन सरकार के इस प्रस्ताव को लेकर अभी तक स्मार्टफोन कंपनियां सहमत नजर नहीं आ रही हैं और कंपनियों की ओर से फोन में Aadhaar App प्री-इंस्टॉल को लेकर कई चिंताएं व्यक्त की गई हैं।
स्मार्टफोन कंपनियों ने क्यों जताई आपत्ति?
फोन में Aadhaar App को पहले से इंस्टॉल कराने के विषय पर स्मार्टफोन निर्माताओं का कहना है कि किसी विशेष ऐप को अनिवार्य रूप से प्री-इंस्टॉल करना मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया को मुश्किल बना सकता है। इंडस्ट्री बॉडी MAIT (Manufacturers’ Association for Information Technology) के मुताबिक, ऐसा करने के लिए भारत के लिए अलग से सॉफ्टवेयर कॉन्फिग्रेशन तैयार करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से मैन्युफैक्चरिंग की लागत बढ़ सकती है। इसके अलावा, कंपनियों को इस बात की भी चिंता है कि इसके बाद उन्हें अलग-अलग बाजारों के लिए अलग प्रोडक्शन लाइन बनानी पड़ सकती है, जो कि ग्लोबल सप्लाई चेन को पूरी तरह से प्रभावित कर सकती है।
क्या स्मार्टफोन हो जाएंगे मंहगे?
सरकार और टेक इंडस्ट्री के बीच छिड़ी इस बहस के बीच में ग्राहकों को नुकसान हो सकता है। अब लोगों के मन से सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इसका असर यूजर्स की जेब पर पड़ेगा? तो बता दें कि अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो वाकई इसका सीधा असर यूजर्स पर पड़ सकता है। इसकी वजह से स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ सकती है. इसके अलावा स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल ऐप्स बढ़ सकते हैं जिससे फोन की स्टोरेज और परफॉर्मेंस दोनों पर असर पड़ेगा। हालांकि, Aadhaar App फोन में प्री-इंस्टॉल होने से कुछ यूजर्स को फायदा भी मिल सकता है। क्योंकि Aadhaar App होने पर यूजर्स आधार से जुड़ी सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं।
यूजर्स को मिलेंगी बेहतर सर्विसेज
फोन में Aadhaar App प्री-इंस्टॉल को लेकर सरकार का मानना है कि अगर फोन में पहले से Aadhaar ऐप इंस्टॉल होगा तो इससे करोड़ो यूजर्स को सरकारी और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने में सुविधा होगी। खासतौर पर ग्रामीण और नए इंटरनेट यूजर्स के लिए यह सुविधा बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। बता दें कि Aadhaar, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) संचालित करता है, एक 12 अंकों का यूनिक पहचान नंबर है। जो कि जो बायोमेट्रिक डेटा से जुड़ा होता है और कई जगह इसका उपयोग अनिवार्य हो गया है।
क्या प्राइवेसी पर हो सकता है खतरा?
स्मार्टफोन में Aadhaar App प्री-इंस्टॉल को लेकर एक चिंता डेटा प्राइवेसी भी है। क्योंकि अगर फोन में आधार ऐप पहले से इंस्टॉल होगा तो डेटा लीक का खतरा हो सकता है।. बता दें कि पहले भी Aadhaar डेटा से जुड़े लीक के कुछ मामले सामने आ चुके हैं।


