
देश के कई हिस्सों में हर साल सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में तो हालात इतने खराब हो जाते हैं कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400-500 तक पहुंच जाता है। ऐसे में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। आंखों में जलन, खांसी या एलर्जी जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ AQI और भी नीचे जाएगा, जिससे धूल, PM2.5 और एलर्जेन घर के अंदर बढ़ सकते हैं। ऐसे में एक अच्छा एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) अब लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरी चीज बन चुकी है। एयर प्यूरीफायर आपके घर की हवा से धूल, धुआं, पराग कण (pollen) और हानिकारक गैसों को फिल्टर करके सांस लेने योग्य शुद्ध हवा प्रदान करता है। अच्छी बात है कि एयर प्यूरीफायर के लिए बहुत अधिक खर्च करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप 10,000 रुपये से कम की रेंज में भी बढ़िया एयर प्यूरीफायर खरीद सकते हैं। ये भी बेहतर फिल्ट्रेशन, कवरेज और जरूरी फीचर्स के साथ आते हैं। हमने यहां पांच मॉडल चुने हैं, जो ऑनलाइन पर उपलब्ध हैं और इनमें HEPA फिल्टर और स्मार्ट फीचर्स भी आपको मिलेंगे।
HEPA फिल्टर क्या है
HEPA का मतलब High Efficiency Particulate Air फिल्टर है। यह एक खास तरह का एयर फिल्टर है, जो हवा में मौजूद धूल, धुआं, परागकण (pollen), पालतू जानवरों के बाल, बैक्टीरिया और हानिकारक सूक्ष्म कणों को रोकने का काम करता है। आजकल HEPA 13 फिल्टर चलन में है, जो हवा में मौजूद 0.3 माइक्रोन तक के बेहद बारीक कणों को पकड़ने में सक्षम है। जब हवा HEPA फिल्टर से गुजरती है, तो उसमें मौजूद ये सूक्ष्म कण फाइबर की परतों में फंस जाते हैं और आपको साफ हवा मिलती है।
Eureka Forbes Air Purifier 355

10,000 रुपये की बजट में Eureka Forbes Air Purifier 355 आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। यह एयर प्यूरीफायर इस समय 9,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यह Surround 360 डिग्री Air Intake Technology से लैस है, जो चारों दिशाओं से बैक्टीरिया, धूल, एलर्जन और गंध को खींचकर साफ हवा देती है। इसमें 4-स्टेज एडवांस्ड प्यूरिफिकेशन सिस्टम है, जिसमें प्री-फिल्टर, एक्टिवेटेड कार्बन, ट्रू H13 HEPA और प्लाज्मा फिल्टर शामिल हैं। इसके PM2.5 डिजिटल डिस्प्ले में हवा की क्वालिटी के साथ कलर इंडिकेटर भी दिखता है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 10 मिनट में कमरे की 90 प्रतिशत हवा साफ कर सकता है। इसका CADR 355 m³/h है, जो इसे करीब 480 वर्ग फीट तक के कमरे के लिए आदर्श विकल्प बनाता है। इसके टच कंट्रोल आसान हैं और यह बिना बहुत ज्यादा शोर किए चलता है, इसलिए इसे घर या ऑफिस दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।
Honeywell Air Touch V1

Honeywell Air Touch V1 की कीमत ऑनलाइन 5,159 रुपये है और यह भरोसेमंद ब्रांड में सबसे किफायती विकल्पों में से एक है। इसमें तीन-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम है- प्री-फिल्टर, H13 HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर, जो मिलकर हवा में मौजूद 99.99 प्रतिशत प्रदूषकों जैसे कि PM2.5 और PM10 पार्टिकल्स को हटाते हैं। इसका CADR 152 m³/h है और यह लगभग 235 वर्ग फीट तक के छोटे कमरे या ऑफिस कैबिन के लिए पर्याप्त है। इसका नॉयज लेवल मात्र 29 dB है, इसलिए रात में भी इसे चलाया जा सकता है। इसमें फिल्टर रीसेट इंडिकेटर और 9000 घंटे की फिल्टर लाइफ जैसी सुविधाएं हैं। अगर आप सिंपल, कम कीमत वाला, लेकिन असरदार एयर प्यूरीफायर चाहते हैं, तो यह मॉडल आपके लिए सही रहेगा।
Sharp Air Purifier FP-F40E-W

Sharp FP-F40E-W मॉडल में कंपनी की Plasmacluster तकनीक दी गई है, जो हवा में मौजूद धूल, धुआं और गंध को खत्म करती है। इस मॉडल में HEPA, कार्बन और प्री-फिल्टर का डुअल प्यूरिफिकेशन सिस्टम है, जो 99.97 प्रतिशत धूलकणों और एलर्जन को हटाता है। इसमें ऑटो और हेज मोड, डस्ट व ओडर सेंसर जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर मौजूद हैं और यह करीब 320 वर्ग फीट के कमरे के लिए उपयुक्त है। इसका CADR 240 m³/h है और बेहद शांति से काम करता है। आपको इसमें अलग-अलग फैन स्पीड मिलती हैं। यह स्मार्ट फीचर्स वाला मॉडल नहीं है, लेकिन इसे इस्तेमाल करना आसान है। अगर इसका फिल्टर समय-समय पर साफ करते रहें, तो यह लंबे समय तक चलता है। इसकी कीमत ऑनलाइन 8,790 रुपये है। फिल्टर 2 साल तक चलते हैं और मोटर पर 7 साल की वारंटी मिलती है।
Philips Air Purifier AC0950

Philips AC0950 में HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर हैं, जो धूल, एलर्जन और गंध को हटाते हैं। यह 300 वर्ग फीट तक के कमरे की हवा को साफ कर सकता है। इसका CADR 250 m³/h है। इसमें आपको रियल-टाइम में एयर क्वालिटी दिखाने वाला डिस्प्ले मिलता है। अच्छी बात यह है कि इसे Philips ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ऑटोमैटिक मोड है, जो प्रदूषण स्तर के अनुसार फैन स्पीड को एडजस्ट करता है। यह कॉम्पैक्ट, एनर्जी-एफिशिएंट और बिना शोर किए अपना काम करता है। इसकी कीमत फिलहाल 10,249 रुपये है। मगर बैंक ऑफर से साथ इसे 10 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
Qubo Q500 Air Purifier

Qubo Q500 मॉडल में चार लेयर वाले फिल्टर हैं-प्री-फिल्टर, HEPA H13, एक्टिवेटेड कार्बन और एंटी-बैक्टीरियल कोटिंग। यह 500 वर्ग फीट तक के कमरे के लिए उपयुक्त है और इसका CADR करीब 350 m³/h है। यह Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसे मोबाइल ऐप या वॉयस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है। यह रियल-टाइम एयर क्वालिटी दिखाता है और बड़े कमरों या लिविंग एरिया के लिए परफेक्ट है। इसकी कीमत करीब 9,990 रुपये है।
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले क्या ध्यान रखें…
भारत में पिछले कुछ वर्षों में एयर प्यूरीफायर मार्केट तेजी से बढ़ा है, खासकर दिल्ली जैसे शहरों में जहां स्मॉग और PM2.5 स्तर बहुत ज्यादा हैं। अब बाजार में Philips, Honeywell, Sharp, Coway, Dyson, Xiaomi, Qubo जैसे ग्लोबल और लोकल ब्रांड्स मौजूद हैं, जो हर बजट में विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं। हालांकि अब ग्राहक पहले से ज्यादा जागरूक हैं। वह सिर्फ ब्रांड देखकर नहीं, बल्कि रूम कवरेज और असली परफॉर्मेंस देखकर प्यूरीफायर खरीदते हैं। सबसे जरूरी है कि आप अपने कमरे के आकार के अनुसार प्यूरीफायर चुनें। बहुत छोटे मॉडल बड़े कमरे में कोई खास असर नहीं दिखा पाएंगे।
फिल्टर का प्रकार भी बहुत अहम है। हमेशा True HEPA या H13 फिल्टर वाला मॉडल लें, क्योंकि ये HEPA-type विकल्पों की तुलना में कहीं बेहतर होते हैं। साथ ही, रिप्लेसमेंट फिल्टर की कीमत और उपलब्धता भी देखें, क्योंकि सर्दियों में इन्हें ज्यादा बार बदलना पड़ सकता है। अगर आपको स्मार्ट फीचर्स पसंद हैं, तो ऑटो मोड, एयर क्वालिटी इंडिकेटर और ऐप कंट्रोल जैसे फीचर काम के साबित होंगे, लेकिन अगर आप रातभर प्यूरीफायर चलाते हैं, तो कम नॉयज वाला मॉडल लेना ज्यादा बेहतर रहेगा।
साथ ही, आफ्टर-सेल्स सर्विस और मेंटिनेंस कॉस्ट पर भी ध्यान दें, क्योंकि अगर फिल्टर महंगे या मुश्किल से मिलने वाले हों, तो लंबे समय में खर्च बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सभी लिंक केवल आपकी जानकारी और सुविधा के लिए शेयर की जा रही है। इनमें से कोई भी एफिलिएट लिंक नहीं है और इनसे की गई आपकी खरीदारी पर हमें कोई कमीशन नहीं मिलता है। हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि आप खरीदारी से पहले सही जानकारी हासिल कर सकें।


