
अमेजन इंडिया फिर से एक बार अपने सबसे बड़े शॉपिंग महाकुंभ प्राइम डे 2025 को लेकर आ गया है। हर बार की तरह इस बार भी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और सहित अन्य प्रोडक्ट्स पर बेजोड़ डील्स भरोसा दिया गया है। पिछले कुछ सालों में देखें तो अमेजन का प्राइम डे लाखों भारतीय उपभोक्ताओं के लिए खरीदारी का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया है। इस साल भी देखें तो प्राइम डे पर न्यू डिवाइस के लॉन्च से लेकर छूट और नई तकनीक के विस्तार पर फोकस किया गया है। कंपनी के इसी नणनीति को लेकर हमारी मुलाकात अमेजन इंडिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स निदेशक, जेबा खान के साथ हुई, जहां हमने प्राइम डे 2025 की रूपरेखा, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रमुख ट्रेंड्स और अमेजन द्वारा भारत में अपनी उपस्थिति को कैसे मजबूत किया जा रहा है, इसे लेकर ढेर सारी बातें की। पेश हैं उसके प्रमुख अंश।
तीन दिनों का यह शॉपिंग बोनांजा, लोगों की पहुंच और अफॉर्डेबिलिटी पर है केंद्रित
जेबा का कहना था कि इस साल हम प्राइम डे को लेकर बेहद उत्साहित हैं। आप देखेंगे तो पाएंगे कि हमने इसे और भी बड़ा बना दिया है। अब यह 72 घंटों का इवेंट है, जबकि पिछले साल यह सिर्फ दो दिनों के लिए ही था। इस साल हम न सिर्फ महानगरों पर केंद्रित है, बल्कि टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी हम नए और प्रीमियम तकनीक तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके साथ ही आकर्षक ऑफर और फाइनेंशियल टूल्स के माध्यम से प्रोडक्ट्स को और भी किफायती बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
हमरा प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी से लेकर प्रीमियम लैपटॉप और बड़े उपकरणों तक, साथ ही उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स का एक बेहतर ऑप्शन पेश कर रहा है। खरीदार आकर्षक लॉन्च, इंस्टैंट कैशबैक, बैंक छूट (एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 10% तक की छूट सहित) और बिना किसी लागत वाली ईएमआई विकल्पों की उम्मीद कर सकते हैं, जिससे प्रीमियम टीवी जैसे महंगे प्रोडक्ट केवल 99 रुपये प्रतिदिन में उपलब्ध हो जाएंगे।
एआई स्मार्टफोन और प्रीमियम टेक बदल रही है लोगों की पसंद
प्रीमियम स्मार्टफोन्स की मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर ऐसे डिवाइस जिनमें एआई इनेबल हो। जेबा का कहना है कि 30,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन में आज एआई फीचर बेहद आम है,अमेजन इंडिया पर उन डिवाइस की मांग साल-दर-साल 46% की दर से बढ़ रही है।
प्रीमियम सेगमेंट जैसे लैपटॉप, 10,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाली स्मार्टवॉच, कैमरा और बड़े स्क्रीन वाले टीवी (55 इंच या उससे जयादा) सभी में दो गुना या तीन अंकों की मजबूत वृद्धि देखी जा रही है। खास बात यह है कि यह वृद्धि अब सिर्फ महानगरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि छोटे शहरों में भी तेजी से दिखाई दे रही है।
स्मार्ट टीवी और उभरती नई तकनीक
स्मार्ट टीवी सबसे तेजी से बढ़ती कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट में से एक है, जिनमें 55 इंच और उससे बड़ी स्क्रीन वाले टीवी में सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है। जेबा ने आगे कहा कि हम टेलीविजन में QLED जैसी नई तकनीकों के लिए भी लोगों का रुझान देख रहे हैं। सोनी और हाईसेंस जैसे बड़े ब्रांडों के साथ-साथ लुमियो जैसे नए खिलाड़ियों के आने से इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ रही है।
टियर 2 और टियर 3 के शहरों का ईकॉमर्स में जलवा
इस प्राइम डे पर एक खास बदलाव यह देखने को मिल रहा है कि प्रीमियम तकनीक को अपनाने में छोटे शहरों की भूमिका बढ़ रही है। जेबा का कहना है कि हमारे स्मार्टफोन सेगमेंट में कुल मांग का 70 प्रतिशत अब टियर 2 और टियर 3 जैसे शहरों से आती है। यह वर्ग न केवल ज्यादा प्रीमियम डिवाइस खरीद रहा है, बल्कि अपनी खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और कैशबैक ऑफर जैसे किफायती विकल्पों का भी लाभ उठा रहा है।
अफॉर्डेबिलिटी ही विकास की प्रमुख कुंजी है
अफॉर्डेबल प्रोग्राम अब अमेजन की रणनीति के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जहां प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक की 30-40% बिक्री बिना किसी शुल्क वाली ईएमआई के जरिए होती है। जेबा ने बताया कि ये सुविधाएं ग्राहकों को न सिर्फ प्रीमियम तकनीक तक पहुंचने में मदद करती हैं, बल्कि उसे वहन करने में भी मदद करती हैं।
टॉप परफॉर्म करने वाली श्रेणियां और नए चैलेंज का चुनाव
वैसे तो जेबा ने किसी खास ब्रांड का जिक्र नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और बड़े उपकरणों के सभी प्रमुख प्रीमियम ब्रांड इस प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा, नए डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड अपनी पहचान बनाने लगे हैं जिससे कि पहले से उपलब्ध सेगमेंट्स में नई प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे हैं।
लोगों की पहुंच का विस्तार और दीर्घकालिक विश्वास का निर्माण
रणनीतिक दृष्टिकोण से, अमेजन इंडिया 2025 में अपने परिचालन नेटवर्क के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के नए निवेश के सहयोग से उपभोक्ताओं तक पहुंच और गति दोनों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जेबा ने इस बात पर भी जोर दिया कि हम भारत में 100% सर्विस योग्य पिन कोड पर सेवाएं प्रदान करते हैं। इसके अलावा देश भर में प्रीमियम तकनीक और नए इनोवेशन, जिनमें AI-इनेबल उपकरण शामिल हैं, को सुलभ बनाने के अमेजन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
फास्ट डिलीवरी के अलावा, अमेजन लैपटॉप के लिए “स्मार्ट च्वाइस” जैसे क्यूरेटेड स्टोरफ्रंट के माध्यम से ग्राहक शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिससे उपयोगकर्ताओं को खरीदारी निर्णय लेने में मदद मिलती है। बड़े अप्लायंस की सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है, जो अब 300 से अधिक शहरों में उपलब्ध हैं।
प्राइम डे 2025 के साथ, अमेजन इंडिया न सिर्फ बेहतर डील दे रहा है यह पूरे भारत में लाखों लोगों के लिए प्रीमियम तकनीक का समान रूप से विस्तार भी कर रहा है। इस वर्ष की सेल भारतीय उपभोक्ताओं की उभरती आकांक्षाओं और उनके दैनिक जीवन में ई-कॉमर्स के बढ़ते महत्व, दोनों को दर्शाती है।


