
Apple ने इसी साल MacBook Air M4 को पेश किया है और यह पावरफुल लैपटॉप है। अब Reliance Digital पर यह बड़ी छूट के साथ मिल रही है, जो खासकर उन लोगों के लिए आकर्षक है जो अपना पहला Mac लेना चाहते हैं या लंबे समय से चल रहे पुराने Windows लैपटॉप से अपग्रेड करने की सोच रहे हैं। Apple MacBook Air M4 का 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल अब 99,900 रुपये की जगह 93,900 रुपये लिस्टेड है। इसके अलावा, अगर आपके पास ICICI, SBI और IDFC Bank क्रेडिट कार्ड है, तो इस पर आपको 10,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक दिया जा रहा है, जिससे लैपटॉप की इफेक्टिव कीमत करीब 83,900 रुपये हो जाती है। इस तरह आप पूरे 16,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। Apple के नए मॉडल पर इतने बड़े डिस्काउंट कम ही देखने को मिलते हैं, इसलिए यह ऑफर आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।

यह ऑफर खासकर स्टूडेंट्स, बिजनेस यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो एक ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो हल्का हो, भरोसेमंद हो और कई साल तक तेजी से काम करे। MacBook Air M4 की सबसे बड़ी ताकत इसका थिन-एंड-लाइट डिजाइन है, जो केवल 1.24 किलो का है, जिसे बैग में लेकर घूमना बेहद आसान है। इसके साथ Apple की एल्युमिनियम यूनिबॉडी फिनिश, ब्राइट लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और मैजिक कीबोर्ड इसे प्रीमियम फील देते हैं। ऑफिस वर्क, वीडियो कॉल, ईमेलिंग, डॉक्यूमेंट्स, वीडियो स्ट्रीमिंग और एडिटिंग जैसे काम भी इसमें काफी स्मूद तरीके से हो जाते हैं। Apple का यह मॉडल थर्मल मैनेजमेंट में भी शानदार है और लंबे समय उपयोग के बावजूद ओवरहीटिंग की समस्या नहीं होती है।
MacBook Air M4 क्यों खरीदें, तो बता दें कि इसमें आपको पावरफुल M4 चिप मिलता है। यह नया प्रोसेसर पिछले M3 और M2 मॉडलों की तुलना में काफी तेज और एफिशिएंट है। भारी मल्टीटास्किंग, 4K वीडियो प्लेबैक, बड़े Excel शीट्स, Lightroom जैसे एडिटिंग सॉफ्टवेयर के साथ स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। इसकी बैटरी लाइफ 15–18 घंटे तक आराम से चल जाती है, जो इसे ट्रैवलिंग और ऑफिस दोनों के लिए एक परफेक्ट साथी बनाती है। इस कीमत पर 16GB यूनिफाइड रैम भी मिलता है। वहीं macOS की लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट इसे कई सालों तक एक भरोसेमंद मशीन बनाए रखती है, जिससे यह लंबे समय की इन्वेस्टमेंट के लिहाज से भी अच्छा ऑप्शन है।

हालांकि कुछ बातें ऐसे हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है। MacBook Air M4 गेमिंग के लिए सही विकल्प नहीं है। अगर आप AAA गेम्स खेलना चाहते हैं या Steam की पूरी लाइब्रेरी एक्सेस करना चाहते हैं, तो यह डिवाइस आपकी जरूरतें पूरी नहीं कर पाएगी। Apple Silicon पर गेम डेवलपमेंट अभी भी सीमित है और Windows लैपटॉप की तुलना में कम टाइटल्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा, जिन यूजर्स को बहुत हाई-एंड वीडियो एडिटिंग या 3D रेंडरिंग जैसे प्रो-लेवल काम करने हैं, उनके लिए MacBook Pro सीरीज बेहतर रहती है।
कुल मिलाकर, इस समय जिस तरह का डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिल रहा है, वह MacBook Air M4 को प्रीमियम सेगमेंट में सबसे वैल्यू-फॉर-मनी विकल्पों में से एक बना देता है। हल्के वजन, मजबूत बैटरी, शानदार डिस्प्ले, बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस और Apple इकोसिस्टम की सुविधा को देखते हुए यह डील मिस करना मुश्किल है। यदि आप एक तेज, टिकाऊ और कम मेंटिनेंस वाला लैपटॉप चाहते हैं, तो MacBook Air M4 इस कीमत पर एक बेहतरीन खरीद साबित हो सकता है।


