ChatGPT Go अब 12 महीने तक मुफ्त, जानें कैसे करें फ्री में उपयोग

यदि आप ChatGPT के फ्री वर्जन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अब अच्छी खबर यह है कि OpenAI ने ChatGPT के फ्री वर्जन से ज्यादा एडवांस यानी ChatGPT Go को एक साल के लिए बिल्कुल फ्री कर दिया है। यह घोषणा कंपनी के पहले DevDay Exchange इवेंट के दौरान की गई, जो भारत में आयोजित हुआ था। बता दें कि ChatGPT Go प्लान OpenAI का नया और बजट-फ्रेंडली सब्सक्रिप्शन प्लान है, जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो ChatGPT एडवांस वर्जन इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह वर्जन न सिर्फ 12 महीनों के लिए फ्री है, बल्कि इसमें आपको बेहतर जवाब, ज्यादा सटीक जानकारी और कुछ प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। ChatGPT Go प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको GPT-5 जैसे लेटेस्ट मॉडल तक एक्सेस मिलती है, जो आपके सवालों के ज्यादा स्मार्ट और सटीक जवाब देता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं चैटजीपीटी गो का फ्री में उपयोग कैसे कर सकते हैं?

ChatGPT Go क्या है?

ChatGPT Go, OpenAI का बजट सब्सक्रिप्शन प्लान है, जो GPT-5 मॉडल पर चलता है। इसमें आपको फ्री वर्जन की तुलना में 10 गुना ज्यादा मैसेज लिमिट, इमेज जनरेशन, फाइल और फोटो अपलोड और डबल मेमोरी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह फीचर्स ChatGPT को और स्मार्ट बनाते हैं,जैसे- यह आपकी पुरानी चैट को याद रख सकता है, बेहतर फैक्ट्स आधारित जवाब देता है और लंबी चैट में ज्यादा सटीक रहता है।

ChatGPT Go का फ्री में उपयोग कैसे करें?

अगर आप ChatGPT के नए यूजर हैं या फ्री वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके ChatGPT Go फ्री में एक्टिवेट कर सकते हैं।

  • स्टेप-1: ChatGPT की वेबसाइट (chat.openai.com) या ChatGPT ऐप पर जाएं। अगर आप ChatGPT ऐप को अभी डाउनलोड नहीं किया है, तो इसे गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।
  • स्टेप-2: फिर इसे साइनअप कर लें। आप चाहें, तो इसे गूगल, ऐप्पल, माइक्रोसाफ्ट या फिर मोबाइल नंबर से भी लॉगइन कर सकते हैं।

ChatGPT Go

  • स्टेप-3: लॉगइन करने के बाद Upgrade For Free या Upgrade to Go बटन पर क्लिक करें, जबकि Android यूजर्स Upgrade to Go for Free विकल्प पर क्लिक करें।

ChatGPT Go

  • स्टेप-4: फिर ChatGPT Go का ऑप्शन मिलेगा। यहां अपग्रेड टू गो पर क्लिक करें।
  • स्टेप-5: अब आपसे कोई एक पेमेंट मेथड (कार्ड या UPI) सलेक्ट करना होगा और कार्ड या फिर यूपीआई से संबंधित डिटेल दर्ज करना होगा।

ChatGPT Go

  • स्टेप-6: पेमेंट डिटेल दर्ज करने के बाद subscribe पर क्लिक करें। आपका ChatGPT Go फ्री प्लान 12 महीने तक एक्टिवेट रहेगा।

ध्यान दें कि अगर आप ऑफर लेने के बाद सब्सक्रिप्शन रद्द करते हैं, तो यह 30 दिन बाद खत्म हो जाएगा और दोबारा वही ऑफर नहीं मिलेगा।

अगर पहले से ChatGPT यूजर हैं

यदि आप पहले से ChatGPT Go, Plus या Pro प्लान का भुगतान कर रहे हैं, तो आपको सब्सक्रिप्शन रद्द करने की जरूरत नहीं है। OpenAI ने बताया है कि ऑफर एक्टिवेट करने के बाद आपका बिलिंग साइकिल अपने-आप 12 महीने आगे बढ़ जाएगा। हालांकि जिन यूजर्स ने Apple App Store के जरिए सब्सक्रिप्शन लिया है, उन्हें अपना वर्तमान प्लान खत्म होने के बाद इस ऑफर के लिए दोबारा साइन अप करना होगा।

OpenAI की रणनीति

यह ऑफर OpenAI की India-first strategy का हिस्सा है, जो भारत सरकार के IndiaAI मिशन से मेल खाता है। इसका उद्देश्य देशभर में AI को शिक्षा, उद्योग और अनुसंधान में बढ़ावा देना है। कंपनी अब भारत में अपने ऑफिस भी खोलने जा रही है, एक दिल्ली में और दूसरा बेंगलुरु में। यह कदम दिखाता है कि भारत OpenAI के लिए एक प्रमुख बाजार बन चुका है।

क्यों खास है यह ऑफर?

ChatGPT Go का फ्री ऑफर भारत में AI एक्सेस को आसान और सस्ता बनाता है। स्टूडेंट्स, टीचर, डेवलपर्स और प्रोफेशनल्स सभी इसका उपयोग अपने प्रोजेक्ट्स और कामों में कर सकेंगे। GPT-5 आधारित यह प्लान ज्यादा इंटेलिजेंट और तेज जवाब देता है, जिससे AI की असली ताकत का एक्सपीरियंस किया जा सकता है।