
टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बेहद ही हैरान करने वाला इनोवेशन आया है जिसे सुनकर आप भी कहेंगे वाह ये तो बड़ा कमाल का है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिक एक ऐसा इनोवेशन कर रहे हैं जिसके बाद कॉकरोच को साइबॉर्ग में बदल दिया जाएगा और फिर यह साइबॉर्ग पाइपलाइन में होने वाली लीकेज का पता लगाएंगे। यह तकनीक सुनने में जरूर किसी फिक्शन सीन की तरह लग रही होगी लेकिन जल्दी ही आपको हकीकत में ऐसा देखने को मिलने वाला है।
क्या है Cyborg Cockroach तकनीक?
बता दें कि एक दशक से नान्यांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी Cyborg Cockroach तकनीक पर काम कर रही है। तकनीक की बात करें तो यह बेहद ही खास तकनीक है और बहुत काम आ सकती है। इस तकनीक में वैज्ञानिकों जिंदा कॉकरोच के शरीर में छोटे-छोटे इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट बैकपैक लगाए हैं। इन स्मार्ट बैकपैक में सेंसर, कैमरा और कम्युनिकेशन सिस्टम लगे होते हैं जो कि डेटा इकट्ठा करते हैं। कॉकरोच ऐसा जीव है जो कि किसी भी जगह आसानी से पहुंच सकता है और इन सेंसर्स को लगाने के बाद कॉकरोच को उन जगहों पर पहुंचेंगे जहां इंसानों या रोबोट्स के लिए जाना मुश्किल है।
कैसे काम करते हैं Cyborg Cockroach?
Cyborg Cockroach की पीठ पर एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाया जाता है। इस डिवाइस में कैमरा, सेंसर और ट्रैकिंग सिस्टम शामिल हैं। Cyborg Cockroach जब पाइपलाइन के अंदर जाएंगे तो सेंसर की मदद से वहां होने वाली लीकेज या अन्य खराबी की जानकारी मिलेगी. यह सेंसर पाइपलाइन की लीकेज को पहचानने में मदद करते हैं और डेटा सीधे वैज्ञानिकों के पास पहुंच जाता है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Cyborg Cockroach के कुछ मॉडल में मिनी रिग भी लगे हुए हैं जिन्हें कॉकरोच खींचते हुए आगे बढ़ते हैं और पाइपलाइन की जांच करते हैं।
Cyborg Cockroach में होगा रिमोट कंट्रोल
बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार वैज्ञानिक रिमोट कंट्रोल कॉकरोच पर भी काम कर रहे हैं और इस तकनीक के तहत कॉकरोच की पीठ पर एक सर्किट बोड लगाया जाएगा जो कि उनके नर्वस सिस्टम को हल्के इलेक्ट्रिक सिग्नल भेजेगा जिससे कॉकरोच की डायरेक्शन कंट्रोल की जा सकती है।
चुटकियों में पता चल जाएगी पाइपलाइन की लीकेज
कॉकरोच एक छोटा और फुर्तीला जीव होता है। यह तंग जगहों पर भी आसानी से घुस सकता है और लंबे समय तक बिना तक बिना भोजन के भी जीवित रह सकता है। यही वजह है कि वैज्ञानिकों ने पाइपलाइन लीकेज या तंग जगहों की जांच के लिए कॉकरोच का इस्तेमाल करना बेहतर समझा। Cyborg Cockroach आसानी से पाइपलाइन या तंग जगहों पर जाकर लीकेज का पता लगा सकते हैं। यह तकनीक के आने के बाद लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। क्योंकि कई बार इंसानों के लिए खतरनाक जगहों पर जाकर निरीक्षण करना बेहद ही मुश्किल होता है।


